9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलसाउथ अफ्रीका की टीम ने वनडे सीरीज भी गंवाई, टीम इंडिया ने...

साउथ अफ्रीका की टीम ने वनडे सीरीज भी गंवाई, टीम इंडिया ने आखिरी मैच में किया कमाल

Published on

नई दिल्ली

साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम का भारत दौरा शर्मनाक हार के साथ समाप्त हुआ। टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद वनडे इंटरनेशनल सीरीज में भी साउथ अफ्रीका की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम अपने देश खाली हाथ लौटेगी, क्योंकि इस दौरे पर हुई दोनों सीरीजों को टीम हार गई है। हालांकि, एक मैच टी20आई सीरीज में और एक मैच वनडे सीरीज में प्रोटियाज टीम ने जीता था।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका की टीम 99 रन पर ढेर हो गई थी। इस मैच को भारत की टीम ने 7 विकेट के अंतर से जीता और सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। भारत के लिए शुभमन गिल ने 49 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 28 रन की नाबाद पारी खेली। कुलदीप यादव गेंदबाजी में टीम के हीरो रहे, जिन्होंने 4 विकेट चटकाए।

इस मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम साउथ अफ्रीका 27.1 ओवर में 99 रन बनाकर ढेर हो गई थी। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए थे, जबकि मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद को 2-2 विकेट मिले। साउथ अफ्रीका के लिए 34 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए थे।

पहली बार हारी थी T20I सीरीज
आपको जानकर हैरानी होगी कि साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली बार भारत की सरजमीं पर टी20आई सीरीज गंवाई है। अभी तक जितनी बार भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने भारत में टी20 सीरीज खेली थी, उनमें से ज्यादातर सीरीजों में टीम को जीत मिली थी, जबकि कुछ सीरीजों के नतीजे बराबर रहे थे। हालांकि, 2022 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया और साउथ अफ्रीका को हरा दिया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...