11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसमुद्र से बाहर आकर फंस गईं 455 व्हेल मछलियां, पानी में वापस...

समुद्र से बाहर आकर फंस गईं 455 व्हेल मछलियां, पानी में वापस भेजना था मुश्किल तो देनी पड़ी ‘इच्छामृत्यु’

Published on

वेलिंग्टन

प्रशांत महासागर में सुदूर पिट द्वीप पर फंसी करीब 240 पायलट व्हेल मछलियां अब मर चुकी हैं। इससे कुछ दिन पहले निकट के चाथम द्वीप पर समुद्र के किनारे फंसने के बाद 215 व्हेल की मौत हो गई थी। न्यूजीलैंड के संरक्षण कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। विभाग ने मंगलवार को कहा कि पायलट व्हेल के दो ‘सुपर पॉड्स’ दो द्वीपों पर फंस गए थे जिन्हें पानी में फिर से नहीं भेजा जा सकता था। लिहाजा इन्हें इच्छामृत्यु दे दी गई। संरक्षण विभाग ने जानकारी दी कि शनिवार को 215 पायलट व्हेल चाथम द्वीप पर फंसी पाई गई थीं। इसके बाद सोमवार को और 240 मछलियां पिट द्वीप पर मिलीं।

अल जज़ीरा की खबर के अनुसार, न्यूजीलैंड के संरक्षण विभाग के समुद्री तकनीकी सलाहकार डेव लुंडक्विस्ट ने कहा कि एक टेक्निकल टीम ने फंसी हुई व्हेल मछलियों की स्थिति का आंकलन किया और जीवों को ‘इच्छामृत्यु’ देने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि यह फैसला कभी भी जल्दबाजी में नहीं लिया जाता है लेकिन इस तरह के मामलों में यह सबसे दयालु विकल्प है। विभाग ने मछलियों को दोबारा पानी में भेजने की कोशिश नहीं की क्योंकि उन्हें डर था कि खतरनाक शार्क व्हेल और इंसानों पर हमला कर सकती हैं।

‘मछलियों का फंसना परेशान करने वाली घटनाएं’
पानी के बाहर फंसी हुई व्हेल मछलियों को लेकर काम करने वाली चैरिटी प्रोजेक्ट जोनाह के जनरल मैनेजर डैरेन ग्रोवर ने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त लोग भी नहीं थे जो इन्हें पानी में दोबारा भेजने में मदद कर सकें। चाथम द्वीप पर 215 व्हेल मछलियां मिलने के बाद संगठन ने फेसबुक पर कहा कि मछलियों का बड़े पैमाने पर फंसना परेशान करने वाली घटनाएं होती हैं। हम हर बार उम्मीद करते हैं कि जीवित व्हेल मछलियों को पानी में दोबारा भेजा जा सके लेकिन यहां यह विकल्प नहीं था।

1918 में फंसकर मर गए थे 1000 से अधिक जीव
पिट और चाथम द्वीप चाथम द्वीप समूह में सबसे बड़े द्वीप हैं जो न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट से करीब 840 किमी दूर स्थित हैं। बड़े चाथम द्वीप पर करीब 800 और पिट द्वीप पर 40 लोग रहते हैं। वैज्ञानिक अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि बड़े पैमाने पर मछलियां किनारे पर कैसे फंस जाती हैं। चाथम द्वीप समूह पर 1918 में अब तक की सबसे बड़ी संख्या में मछलियां फंस गई थीं। इस घटना में 1000 से अधिक जानवरों की मौत हो गई थी।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...