9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीति'शशि थरूर मेरे एग्जामिनर नहीं...', कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए तुलना पर...

‘शशि थरूर मेरे एग्जामिनर नहीं…’, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए तुलना पर बोले खड़गे

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अंतिम चरण में है. इसके लिए 17 अक्टूबर को मतदान होना है. अध्यक्ष पद की रेस में कांग्रेस के दो दिग्गज चल रहे हैं. इनमें सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर शामिल हैं. इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की तुलना शशि थरूर से हो रही है. खड़गे ने कहा कि वे नहीं चाहते हैं कि उनकी तुलना शशि थरूर से हो. आजतक से बातचीत के दौरान खड़गे से कांग्रेस में ‘शक्ति के विकेन्द्रीकरण’ के थरूर के प्लान पर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि वे अपनी तुलना शशि थरूर से नहीं करना चाहते हैं. वे मेरे एग्जामिनर नहीं हैं.बता दें कि शशि थरूर ने कांग्रेस में अहम बदलाव का वादा अपने घोषणापत्र में किया है. इस मुद्दे पर जब मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता हूं कि मेरी तुलना शशि थरूर से हो.

खड़गे ने कहा कि थरूर अपने एजेंडे के साथ आगे जाने के लिए स्वतंत्र हैं. लेकिन उनका एजेंडा उदयपुर संकल्प को लागू करना है. मई में पार्टी ने इस संकल्प पत्र को अपनाया था. इसमें तीन बिंदुओं पर फोकस किया गया है. ये बिन्दू हैं लोगों का मत समझना, चुनावी प्रबंधन और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग. कांग्रेस नेता ने कहा कि ये सभी संकल्प सभी वरिष्ठ नेताओं और विशेषज्ञों से संपर्क करने के बाद लिया गया. खड़गे ने कहा है कि मैं किसी से अपनी तुलना नहीं करना चाहता हूं. मैं ग्रासरूट कार्यकर्ता हूं. आप हमारी तुलना मत कीजिए.

कांग्रेस नेता से जब पूछा गया कि क्या पार्टी में बदलाव लाने और इसे मौजूदा दौर से निकालने के लिए एक युवा चेहरे की जरूरत है? इसके जवाब में खड़गे ने कहा कि वे संगठन के आदमी हैं और उन्हें पार्टी की गहरी जानकारी है. उन्होंने कहा कि वे इन सेवाओं का इस्तेमाल करेंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने यह कभी नहीं कहा कि आप मेरे उम्मीदवार हैं.

रबर स्टाम्प, रिमोट कंट्रोल पर दिया जवाब
मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन सवालों का भी जवाब दिया जहां उन्हें कथित तौर पर गांधी परिवार का रबर स्टाम्प और रिमोट कंट्रोल से चलने वाला कांग्रेस का नेता कहा जा रहा है. खड़गे ने कहा कि ये लोगों द्वारा बातें फैलाई जा रही है, हमलोग सामूहिक फैसला लेते हैं. मैं लोकतंत्र में विश्वास करता हूं मैं फैसला संगठन के लोगों से बात कर लेता हूं. सोनिया जी के पास कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर 20 सालों का अनुभव है, उन्होंने पार्टी और सरकार के हित में अच्छे फैसले लिए हैं क्या मुझे उनसे सलाह नहीं लेनी चाहिए? खड़गे ने कहा कि मैं अध्यक्ष बनता हूं तो स्वभाविक रूप से सभी अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लूंगा. आप सिर्फ गांधी परिवार को लेकर टारगेट क्यों कर रहे हैं?

शशि थरूर मेरे एग्जामिनर नहीं हैं
खड़गे से जब पूछा गया शशि थरूर इसी आलाकमान कल्चर को खत्म करना चाहते हैं. तो उन्होंने कहा कि वे इन सवालों का जवाब नहीं देना चाहते हैं. खड़गे ने कहा कि शशि थरूर मेरे एग्जामिनर नहीं हैं. मैं अपने दम पर ब्लॉक अध्यक्ष से यहां तक पहुंचा हूं, क्या तब शशि थरूर वहां थे. उन्होंने कहा कि मैं संगठन का आदमी हूं मैं जानता हूं कौन क्या है? किसकी किस चीज में विशेषज्ञता है. मैं पूरी टीम बनाकर काम करूंगा.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...