9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यसांसद घूम रहा है... जूता न गीला हो जाए इसलिए आप ट्रैक्‍टर...

सांसद घूम रहा है… जूता न गीला हो जाए इसलिए आप ट्रैक्‍टर पर बैठे हो, एसओ पर भड़के बीजेपी सांसद

Published on

सिद्धार्थनगर

यूपी में कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। सिद्धार्थनगर भी उनमें से एक है। हाल ही में बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे। वहां बिजौरा क्षेत्र में उन्‍होंने देखा कि त्रिलोकपुर थाने के एसओ विद्याधर कुशवाहा ट्रैक्‍टर पर छाता लगाए बैठे हुए हैं। इस पर नाराज जगदंबिका पाल ने उनकी क्‍लास लगाते हुए कहा, आप जूता गीला न हो जाए इसलिए ट्रैक्‍टर पर बैठो हो। हम और आप जनता के बीच के हैं तो ऐसा लगना चाहिए।

उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि हम लोगों का जूता-चप्पल नहीं भीग रहा है? आप ट्रैक्टर पर चढ़े हो….थाना अध्यक्ष बनने लायक हैं? जनता हमसे आकर कह रही है, कि साहब उनसे भी कह दो कि नीचे उतर आएं। आप और हम जनता के बीच के लिए हैं। आपका केवल जूता न भीगे…क्या किसी की सेवा करोगे आप, इतना दिमाग होना चाहिए कि इतनी जनता आपको घेरे खड़ी है, तो आप ट्रैक्टर पर बैठे रहोगे दो कदम चलोगे नहीं तो क्या सेवा करोगे जनता की?

सांसद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सिद्धार्थनगर जिले में राप्ती, पुरानी राप्ती, बाणगंगा, घोघी नदियां उफान पर हैं। इनमें से अधिकतर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कहा जा रहा है कि इस बार 1998 की तरह बाढ़ के हालात बन रहे हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...