9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यगौतम-गोपाल से बंसी तक... AAP और BJP में तेज हुआ 'धर्म युद्ध';...

गौतम-गोपाल से बंसी तक… AAP और BJP में तेज हुआ ‘धर्म युद्ध’; कौन जीतेगा ‘हिंदू हृदय’?

Published on

अहमदाबाद

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने एक दूसरे को हिंदुत्व के मोर्चे पर घेरना शुरू कर दिया है। दोनों खुद को हिंदू हितैषी और सामने वाले को हिंदू विरोधी बताने में जुटे हैं। दोनों पार्टियों के बीच चुनावी जंग धर्म युद्ध में बदलती दिख रही है। भाजपा ने जहां राजेंद्र पाल गौतम और गोपाल इटालिया के वीडियो के सहारे ‘आप’ के अरमानों पर झाड़ू फेरने की तैयारी की है तो अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने भी अब उसी अंदाज में पलटवार किया है। ‘आप’ ने उत्तराखंड में भाजपा नेता बंसीधर भगत के वीडियो के जरिए जवाब दिया है।

‘आप’ ने भाजपा नेता के उस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा पर हमला किया है, जिसमें वह देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं। आप ने ट्वीट किया, ” शर्मनाक! BJP MLA बंसीधर भगत हजारों की भीड़ में भगवान शिव-विष्णु और मां सरस्वती- मां लक्ष्मी का भद्दा मजाक बना रहे हैं। भाजपा वालों ने सारी हदें पार कर दी हैं। देश की जनता इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।” मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर ने कहा, ”विद्या मांगो तो सरस्वती को पटाओ, बल मांगो तो दुर्गा को पटाओ आर धन मंगो तो लक्ष्मी को पटाओ।” भगत यहीं नहीं रुके और भगवान शिव, विष्णु के लिए भी आपत्तिजनक बयान दिए।

भगत ने आगे कहा, ”वह यहीं नहीं थमे और भगवान शिव-विष्णु को लेकर भी अजीबोगरीब बातें कहीं। उन्होंने कहा आदमी के पास है क्या एक शिवजी हैं, वह भी पहाड़ में पड़े हुए हैं ऊपर से सिर पर सांप रखा हुआ है। इसके बाद उन्होंने भगवान विष्णु पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे समुद्र की गहराई छिपे हैं। दोनों की आपस में बात भी नहीं होती।” विवाद बढ़ने पर अब उन्होंने माफी मांगी है। भगत ने कहा कि उन्होंने महिला शक्ति को लेकर महिलाओं को देवी की उपाधि देते हुए बयान दिया था। उनके बयान के दूसरे मायने नहीं लगाए जाने चाहिए। यदि किसी को उनके बयान से ठेस पहुंची है, तो इसके लिए वह क्षमा मांगते हैं।

गौतम ने भी दागा सवाल
दिल्ली में हजारों लोगों को बौद्ध दीक्षा दिलाते समय राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू-देवी देवाओं की पूजा ना करने की शपथ दिलाई तो भाजपा ने चौतरफा हमला किया। गुजरात में पार्टी को नुकसान की आशंका की वजह से गौतम को पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब उन्होंने भी भगत के वीडियो के सहारे बीजेपी पर पलटवार किया है। बंसीधर भगत पर पार्टी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने लिखा, ”क्या भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ऐसे लोगों पर कार्यवाही करेगा?” ‘आप’ के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी भगत के बयान को देवी-देवताओं का अपमान बताते हुए बीजेपी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

इटालिया के नए वीडियो पर भी घमासान
इस बीच गुजरात में भाजपा ने ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया का नया वीडियो शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल की पार्टी को घेरा है। भाजपा नेताओं ने इटालिया का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मंदिर और कथाओं को शोषण का अड्डा बताते हुए दिख रहे हैं। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बुधवार को एक कार्यक्रम में यह मुद्दा उठाते हुए जनता से अपील की कि ऐसे विचार रखने वालों को हर नागरिक जवाब दे। इससे पहले गोपाल इटालिया के उस वीडियो पर भी पार्टी को असहज अस्थिति का सामना करना पड़ा है, जिसमें वह पीएम मोदी को ‘नीच किस्म का आदमी’ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...