9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसाईं बाबा का लालू यादव के बेटे पर चमत्कार, तेज को टेबल...

साईं बाबा का लालू यादव के बेटे पर चमत्कार, तेज को टेबल पर मिला प्रसाद!

Published on

पटना

बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने दावा किया है कि उनके साथ चमत्कार हुआ है। उन्होंने कहा कि वह रात में शिरडी वाले साईं बाबा का सीरियल देख रहे थे। तब उन्होंने साईं बाबा को याद किया और सोचा कि उनकी भभूत मिल जाए। अगले ही दिन उनके टेबल पर अपने आप भभूत का पैकेट मिल गया। तेजप्रताप का कहना है कि ऐसा चमत्कार उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक वीडियो में बताया कि वे अपने घर पर साईं बाबा का सीरियल देख रहे थे। उसमें दिखाया जा रहा था कि साईं बाबा भभूत से लोगों की बीमारियां और परेशानियां दूर करते थे। तेजप्रताप ने बाबा को दिल से याद किया और भभूत उन्हें भी मिल जाने की कामना की। उन्होंने देखना चाहा कि सही में साईं बाबा चमत्कार करते हैं या नहीं।

इसके बाद जब वे अगले दिन अपने घर पर बने ऑफिस में आए तो टेबल पर भभूत रखी मिली। तेजप्रताप का कहना है कि ये साईं बाबा का चमत्कार है। उन्होंने अपने मन में भभूत की कामना की और अगले दिन वो ऑफिस में मिल गई। तेजप्रताप के मुताबिक ऐसा चमत्कार उन्होंने अपनी जिंदगी में पहले कभी नहीं देखा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...