5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्ययूपी: जींस-टीशर्ट में बच्चों को पढ़ाने न आएं टीचर, इस जिले में...

यूपी: जींस-टीशर्ट में बच्चों को पढ़ाने न आएं टीचर, इस जिले में निर्देश लागू

Published on

मुजफ्फरनगर ,

जींस टीशर्ट पहनकर स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों को मुजफ्फरनगर जनपद में मुश्किलें उठानी पड़ सकती हैं. जिले के डीआईओएस ने चेतावनी दी है कि अगर कक्षा 6 से 12वीं तक के किसी भी स्कूल कॉलेज में कोई भी अध्यापक अगर जींस टीशर्ट या फिर टाइट कपड़े पहनकर स्कूल में आता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, आपको बता दें कि विद्यालयों में अनुशासन को लेकर मुजफ्फरनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने यह आदेश जारी किया है. उनका कहना है कि स्कूलों में अब शिक्षक शालीन कपड़े पहनकर आएंगे. टीचर स्कूलों में चटकीले टाइट और जींस टीशर्ट पहन कर नहीं आएंगे. अगर कोई शिक्षक इन आदेशों का पालन नहीं करेगा तो उसपर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही साथी महिला शिक्षिकाओं को भी चेताया गया है कि अगर वो साड़ियां सूट पहनकर अगर वो स्कूलों में आती हैं तो वो भी शालीन होनी चाहिए, बहुत टाइट नहीं, क्योंकि स्कूलों में बच्चे अध्यापकों का अनुसरण करते हैं जिसके चलते उन पर इन सब का गलत प्रभाव पड़ता है.

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि यह अनुशासन का मामला है और विद्यालयों में अनुशासन बहुत जरूरी है. हमें अनुशासन की केवल बच्चों से ही अपेक्षा नहीं करनी चाहिए. अनुशासन की अपेक्षा हम शिक्षकों से भी करें क्योंकि जब वह अनुशासित होंगे तो जाहिर सी बात है इसका बच्चों पर भी असर अच्छा ही जाएगा. इसलिए यह अपेक्षा की गई है कि सभी शिक्षक शालीन कपड़े पहनकर अपने अध्यापन के लिए विद्यालय में आएं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...