6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर के अंदर घुसी BMW, चार लोगों की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर के अंदर घुसी BMW, चार लोगों की मौत

Published on

सुल्तानपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कंटेनर से टक्कर के बाद BMW कार उसी के अंदर घुस गई है। हादसे में BMW सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उसी जगह पर हुआ है जहां पिछले दिनों सड़क धंस गई थी और एक कार फंस गई थी। मौके पर पुलिस व यूपीडा की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना हलियापुर थाना क्षेत्र के KM 83.750 पर हुई है।

बताया जाता है कि कार सुलतानपुर की ओर से जा रही थी और लखनऊ की ओर से उसी रोड पर आ रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन और चारों लोग दूर जा गिरे। एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

कार पर यूके 01 सी 0009 नंबर अंकित है, जो उत्तराखंड का बताया जा रहा है। कार के नम्बर के जरिए मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। क्रेन मंगवा कर वाहनों को हटवाया जा रहा है। इसी पहले हलियापुर थाने के इस स्थान से थोड़ा दूर पर बीते दिनों सड़क धसने के कारण बड़ा गड्ढा बन गया था। बीते गुरुवार को भारी बरसात के बाद KM 83 पर 5 फीट गहरा और 15 फीट चौड़ा सड़क पर गड्ढा हो गया था। जिसमें एक कार फंस गई थी। बताया जाता है कि हाई स्पीड को हादसे का कारण बताया जा रहा है। यूपीडा के अधिकारी जांच कर रिपोर्ट देंगे। सभी उतराखंड के निवासी हैं। अभी और जानकारी की जा रही है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...