5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेल'गांगुली के खिलाफ किसी ने एक शब्द नहीं कहा', BCCI के अधिकारी...

‘गांगुली के खिलाफ किसी ने एक शब्द नहीं कहा’, BCCI के अधिकारी का दावा

Published on

नई दिल्ली,

सौरव गांगुली की भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष पद से छुट्टी होने जा रही है. 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी गांगुली की जगह लेंगे, वहीं जय शाह सचिव बने रहेंगे. बीसीसीआई के अगले कार्यकाल के नामांकन भरे जा चुके हैं और 18 अक्टूबर को बिन्नी को औॅपचारिक तौर पर अध्यक्ष चुन लिया जाएगा.

अब गांगुली के अध्यक्ष पद से हटने को लेकर बीसीसीआई के निवर्तमान कोषाध्यक्ष ने अरुण धूमल ने प्रतिक्रिया दी है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले चेयरमैन बनने जा रहे अरुण धूमल ने शुक्रवार को कहा कि पूरे मामले के संबंध में कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान के खिलाफ किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा था.

ये सब सिर्फ अटकलबाजी थी: धूमल
धूमल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘स्वतंत्र भारत में बीसीसीआई में ऐसा कोई अध्यक्ष नहीं रहा जो तीन साल से ज्यादा इस पद पर रहा हो. ये सभी मीडिया की अटकलबाजियां हैं कि दादा को यह कहा गया या फिर कुछ सदस्य उनके खिलाफ थे. किसी ने भी उनके खिलाफ एक शब्द नहीं कहा. बोर्ड के सभी सदस्य पूरी टीम से बहुत खुश और संतुष्ट थे. बीसीसीआई ने कोविड-19 द्वारा पेश की गयी चुनौतियों के बावजूद पिछले तीन साल में जिस तरह काम किया, इससे भी सब संतुष्ट थे.

गांगुली को मिला था IPL के चेयमैन का ऑफर
धूमल ने बताया, ‘भारतीय कप्तान के तौर पर दादा का करियर बहुत शानदार रहा है, वह सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक थे. प्रशासक के तौर पर उन्होंने पूरी टीम को साथ लेकर काम किया और हमने एक इकाई के तौर पर काम किया. धूमल ने यह भी कहा कि अगर गांगुली ने आईपीएल के चेयरमैन के पद को स्वीकार कर लिया होता तो वह खुद नई टीम का हिस्सा नहीं हो पाते. चूंकि गांगुली ने इस पद को स्वीकार नहीं किया है, ऐसे में धूमल अगले आईपीएल चेयरमैन पद पर ब्रजेश पटेल की जगह लेंगे.

गांगुली के हटने के पीछे राजनीति नहीं: धूमल
धूमल ने कहा, ‘गांगुली रोजर और नामांकन भरने गए सभी लोगों के साथ थे. सब चीजों पर चर्चा की गई और दादा से भी बात की गई. उन्हें आईपीएल चेयरमैन के पद की पेशकश की गई थी. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. लोगों की अलग विचारधाराएं हो सकती हैं क्योंकि हम लोकतंत्र में रहते हैं. जब बीसीसीआई की बात आती है तो हर किसी का ध्यान इस पर होता है कि भारतीय क्रिकेट को किस तरह आगे ले जाया जाए.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...