5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यइसलिए अधिकारी हरामखोरी करते हैं, भाजपा MLA पर बरसे योगी के मंत्री...

इसलिए अधिकारी हरामखोरी करते हैं, भाजपा MLA पर बरसे योगी के मंत्री शाही

Published on

अलीगढ़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान देरी से आने पर अपनी ही पार्टी के विधायक पर नाराज हो गए। विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि सोते रहते हैं इसलिए अधिकारी हरामखोरी करते हैं। भाजपा विधायक पर इस तरह से नाराज होते मंत्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे लालडिग्गी स्थित हैबीटेट सेंटर पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद करीब आठ बजे से स्मार्ट सिटी के तहत सौन्दर्यीकृत किए जा रहे प्राचीन अचल सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे। विहिप कार्यालय की तरफ से कृषि मंत्री को सांसद सतीश गौतम सरोवर की विशेषता बता रहे थे, तभी कोल विधायक अनिल पाराशर वहां पहुंचे।

https://twitter.com/i/status/1580968345347584004

वायरल वीडियो में विधायक पर नाराज होते हुए कृषि मंत्री बोलते दिख रहे हैं कि बहुत देर करते हो, बहुत देर तक सोए रहते हो, ये अधिकारी जिस तरह से करते हैं न इसलिए हरामखोरी वह करते हैं, और कोई बात नहीं है। जहां जनप्रतिनिधि जागरूक नहीं होगा तो यह सब लोग खा जाएंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...