5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'ललन सिंह में कोई शर्म नहीं बची', पीएम की जाति पर बयान...

‘ललन सिंह में कोई शर्म नहीं बची’, पीएम की जाति पर बयान देने से भड़के रविशंकर

Published on

पटना ,

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की पीएम मोदी की जाति को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बीजेपी अब हमलावर हो गई है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा,’ ललन सिंह में अब कोई शर्म नहीं बची है. आप ऐसी टिप्पणी क्यों कर रहे हैं? आप एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. सांसद हैं. आप भारत के पीएम को लेकर ऐसी स्तरहीन बातें करेंगे.’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह 2019 में नरेंद्र मोदी के नाम पर ही सांसद बने, नीतीश के कारण नहीं. राजनीति का स्तर अच्छा होना चाहिए. हम छोटे नेताओं पर भी ध्यान नहीं देते, लेकिन ऐसा बयान स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के पिछड़ेपन को लेकर उन्हें 8 साल के बाद बात याद आ रही है. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हमें चारा घोटाला, जमीन के बदले नौकरी मामले की जांच जल्द कराने के लिए कह करता था, अब वही कह रहा है कि यह सब मामला फालतू है.

ललन सिंह को देश से माफी मांगनी चाहिए

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अनर्गल बयान को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए. ललन सिंह सामंती मानसिकता के व्यक्ति हैं. जनता से उनका वैसे भी कोई संपर्क रहता नहीं है. इस तरह की बातें बताती हैं कि जनता दल यूनाइटेड की पिछड़ों और अति पिछड़ों को लेकर सोच कैसी है. जनता दल यूनाइटेड की सामंतवादी सोच पिछड़ों के प्रति रहती है.

डुप्लीकेट पिछली जाति से हैं पीएम मोदी
JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि पीएम मोदी ने अपने आप को अति पिछड़ा कहा था. लेकिन क्या गुजरात में अति पिछड़ा जाति के लोग हैं. जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तो गुजरात में उन्होंने अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल कर लिया था. ललन सिंह ने कहा था कि वह डुप्लीकेट पिछड़ी जाति से हैं. अगर कोई 10 साल तक प्रधानमंत्री रहेगा तो देश की जनता को हिसाब-किताब देना चाहिए, लेकिन पीएम मोदी ने कभी भी देश की जनता को यह नहीं बताया है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...