5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकीड़े- मकोड़े तुम हमें धमकी दे रहे, हमने तुम्हारी बहन को मल्लिका...

कीड़े- मकोड़े तुम हमें धमकी दे रहे, हमने तुम्हारी बहन को मल्लिका ए हिंदुस्तान बनाया…

Published on

संभल

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्‍यक्ष शौकत अली का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने सीधे हिंदुओं को निशाने पर लिया है। देश में मुस्लिम शासन का जिक्र करते हुए AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जिस प्रकार का बयान दिया है, उस पर विवाद शुरू हो गया है। यूपी में करीब आठ शताब्दी तक मुस्लिम शासन और उस दौरान हिंदुओं की स्थिति का जिक्र करते हुए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व के बयानों की याद दिला दी। ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने इसी प्रकार से एक बार 15 मिनट के लिए पुलिस को हटाने वाला बयान दिया था। शौकत अली के बयान को अब इससे जोड़ा जाने लगा है।

संभल में एक कार्यक्रम के दौरान शौकत अली ने विवादित बयान दिया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि तुम हमें धमकी दे रहे हो। तुम जैसे कीड़े मकोड़े। 832 सालों तक हमने हुकूमत की है। तुम हमारे बादशाह के सामने अपने हाथ पीछे बांधकर जी हुजूर करते थे। हमने तुम्हारी बहन को मल्लिका ए हिंदुस्तान बनाया था। जोधाबाई कौन थी? हमने तो कभी भेदभाव तो नहीं किया न। हमसे बड़ा सेक्यूलर कौन है? अरे अकबर ने शादी की जोधाबाई से। जोधाबाई को मल्लिका ए हिंदुस्तान बनाया। इनको तकलीफ हो रही है। क्यों तकलीफ हो रही है भाई? सेक्यूलरिज्म के आलम बरदार तो हम हैं न।

शौकत अली यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि हम तो अपने साथ-साथ तुम्हारे लोगों को भी ऊपर ला रहे हैं। ये कह रहे हैं। एक खड़ा होकर साधू कह रहा है, इनको काट-काट के फेंक देंगे। अच्छा हम गाजर हैं। हम मूली हैं। हम प्याज हैं। साधु साहब, अगर आप मुसलमान की गुस्से वाली शकल अकेले देख लेंगे न, संडास और पिशाब दोनों निकल जाएगा। तुम्हारे अंदर कितनी ताकत है? हमें मालूम है कि तुम किसके जोकर हो। शौकत अली जिस सभा में बोल रहे थे, वहां लोगों की भीड़ थी। वह उनके भाषण पर तालियां बजा रही थी। चीयर कर रही थी। शौकत के बयान ने यूपी के राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है।

तीन शादियों को ठहराया जायज
शौकत अली ने मुस्लिम समाज में तीन शादियों को जायज ठहराते हुए कहा कि हम 3 शादियां करते हैं, लेकिन तीनों पत्नियों को बराबर सम्मान देते हैं। हिंदुओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो 1 शादी करते हैं और 3 पत्नियां अलग से रखते हैं। समाज में छुपाते हैं तो वह गलत हैं, या हम गलत हैं? शौकत अली के बयान पर विवाद गहरा गया है। संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि आजमगढ़ के रहने वाले शौकत अली की ओर से एक निजी कार्यक्रम में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की बात कही गई, इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में केस भी दर्ज किया गया है।

कमजोर भाजपा उठाती है मुस्लिमों के मुद्दे
शौकत अली ने कहा कि भाजपा कमजोर पड़ने लगती है तो मुस्लिमों में मुद्दे उठाती है। तीन तलाक, मुस्लिमों के निकाह, मदरसों की जांच और ज्ञानवापी के मुद्दों को एक साथ जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों के जरिए भाजपा खुद को एक वर्ग में मजबूत बनाने का प्रयास करती है। ज्ञानवापी मामले में कोर्ट के फैसले को मानने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा। भारतीय जनता पार्टी से देश नहीं चलेगा। मुसलमानों के हक के लिए हमारी संवैधानिक लड़ाई जारी रहेगी।

शौकत अली पर दर्ज हो गया केस
शौकत अली के जहरीले बोल वाला वीडियो वायरल होने के बाद संभल में केस दर्ज हो गया है। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर अर्चित अग्रवाल की ओर से तहरीर दी गई है। इसके आधार पर शौकत अली और कार्यक्रम के दो आयोजकों के खिलाफ आईपीसी धारा 188 ( लोक सेवक की ओर से विधिवत रूप से जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत संभल कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने कहा कि कोई किसी भी प्रकार की बयानबाजी, जिससे धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की नौबत आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...