5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP PET: सॉल्वर गैंग के 23 लोग अरेस्ट, पहले दिन 6 लाख...

UP PET: सॉल्वर गैंग के 23 लोग अरेस्ट, पहले दिन 6 लाख से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET) 15 और 16 अक्टूबर को चार शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. शनिवार (15 अक्टूबर 2022) को रेलवे स्टेशनों और बसों में भारी भीड़ देखने को मिली जिसके चलते सोशल मीडिया पर पूरा दिन यूपी पीईटी की चर्चा होती रही है. शाम होते-होते यूपी एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सॉल्वर गैंग पर यूपी एसटीएफ की कार्रवाई परीक्षा के दूसरे दिन भी जारी है.

इन 11 जिलों से पकड़े गए यूपी पीईटी सॉल्वर गैंग के लोग
शनिवार को सॉल्वर गैंग के 23 सदस्य यूपी एसटीएफ टीम के हत्थे चढ़े. इनमें उन्नाव से सॉल्वर गैंग के 3, अमेठी से 2, प्रयागराज 2, कानपुर 2, सीतापुर 1, जौनपुर 2, शामली से सबसे ज्यादा 5, सिद्धार्थ नगर 1, बिजनौर 2, वाराणसी से 2 और मेरठ से 1 सॉल्वर गैंग का सदस्य गिरफ्तार किया गया है.

पहले दिन 6 लाख उम्मीदवारों ने छोड़ी परीक्षा
यूपी पीईटी परीक्षा के लिए लगभग 37 लाथ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. यूपीएसएसएससी प्रारंभिक परीक्षा के पहले दिन लगभग 6 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा छोड़ दी. पहले शिफ्ट में 34 प्रतिशत और दूसरी शिफ्ट 33 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा नहीं दी. उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में कुल 1899 परीक्षा केंद्रों पर यूपी पीईटी परीक्षा आयोजित की जा रही है. हर शिफ्ट में 9 लाख 39 हजार 559 उम्मीदवारों के बैठने की व्यवस्था है. इनमें से पहले दिन की पहली शिफ्ट में 6,17, 967 उम्मीदवार उपस्थित हुए 3,21,586 उम्मीदवारों ने परीक्षा छोड़ी. वहीं दूसरी शिफ्ट में 3,08,302 उम्मीदवारों ने परीक्षा छोड़ी और 6,31, 251 उम्मीदवार ही परीक्षा में उपस्थित हुए.बता दें कि यूपी पीईटी परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को दो-दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...