5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट,...

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

Published on

बेल्लारी,

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक के बेल्लारी में हादसे का शिकार हो गई है. कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल 4 कार्यकर्ता करंट का शिकार हो गए हैं. सभी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह कर्नाटक के बेल्लारी से यात्रा की शुरुआत हुई. यहां से यात्रा मौका नामक स्थान पर पहुंची. यात्रा में शामिल कुछ कार्यकर्ता पार्टी का झंडा और लोहे की छड़ पकड़े हुए थे. इनमें से ही 4 लोग करंट की चपेट में आ गए. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि मौके पर मौजूद एंबुलेंस के डॉक्टर्स ने शुरुआती इलाज किया3 और घायलों को अस्पताल रेफर कर दिया.

12 राज्यों से गुजरेगी यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्यकुमारी से शुरू हुई थी. 3750 किमी का सफर पूरा करने के बाद यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खत्म होगी. यात्रा में शामिल सभी सदस्य इस दौरान 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेंगे.

जनता से जुड़े मुद्दों पर फोकस
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का फोकस जनता से जुड़े मुद्दों पर है. राहुल इस यात्रा के दौरान कई मौकों पर बेरोजगारी, किसानों की कर्जमाफी, बेहतर शिक्षा जैसे मुद्दे उठा चुके हैं. उन्होंने कर्नाटक में यह सवाल भी उठाया था कि राज्य के लोग कन्नड़ भाषा में एग्जाम टेस्ट क्यों नहीं दे सकते.

चार राज्यों को पार कर गई यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और चार राज्यों – तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से पार हो गई है. भारत जोड़ो यात्रा 9 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी.

महाराष्ट्र: शरद पवार कर सकते हैं स्वागत
कांग्रेस सूत्र दावा कर रहे हैं कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और उनकी बेटी लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत कर सकते हैं. यह दूसरा मौका होगा जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में विपक्ष का कोई शीर्ष नेता नजर आएगा. इससे पहले 7 सितंबर को तमिलनाडु के सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को यात्रा शुरू होने पर कन्याकुमारी में राहुल गांधी को तिरंगा सौंपते हुए देखा गया था.

पहली बार किसान देंगे GST
एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने कहा था कि पहली बार किसानों को जीएसटी देना पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा था कि एक तरफ बेरोजगारी तो दूसरी तरफ महंगाई है. अपने पूरे भ्रमण के दौरान मैं किसानों से मिलता रहा हूं और उनसे उनकी स्थिति के बारे में पूछ रहा हूं. किसान बिना मदद के पैसा नहीं कमा सकते. और किसानों की मदद करने के बजाय पहली बार भारत के किसानों को जीएसटी देना होगा. ये स्थिति हमारे देश भर के किसान झेल रहे हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...