नई दिल्ली :
राजधानी में दो गुटों के झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। इस झगड़े में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। तीनों आरोपियों की पहचान उफीजा, अदनान और अब्बास के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि तीनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि तीन युवकों नितेश, आलोक और मोंटी ने बाइक से आ रहे एक युवक को रोक लिया। इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद दूसरी तरफ से युवक आई और इन लोगों की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में नितेश और आलोक को गंभीर चोटें आईं। इन दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना के समय दोनों युवक बयान देने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद देर रात एक युवक ने दम तोड़ दिया।
हमलावरों की हुई पहचान, जल्द होंगे अरेस्ट
पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल हमलावरों की पहचान कर ली गई है। वारदात के बाद से तीनों हमलावर अभी फरार हैं। डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने कहा कि तीनों आरोपी उफीजा, अदनान और अब्बास को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीसीपी ने कहा कि घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। लड़ाई किसी सांप्रदायिक कारण से नहीं हुई थी।
