8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यअंधेरी पूर्व उपचुनाव: ऋतुजा लटके को निर्विरोध जिताएं, NCP चीफ शरद पवार...

अंधेरी पूर्व उपचुनाव: ऋतुजा लटके को निर्विरोध जिताएं, NCP चीफ शरद पवार ने दूसरे दलों से की गुजारिश

Published on

मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने तीन नवंबर को होने वाले अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव में शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े की उम्मीदवार ऋतुजा लटके को निर्विरोध जिताने का रविवार को आह्वान किया। रमेश लटके के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा है। रमेश की पत्नी ऋतुजा लटके का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुरजी पटेल से है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है। पवार ने कहा क‍ि नए सदस्य (विधायक) का कार्यकाल सिर्फ डेढ़ साल का होगा। रमेश लटके की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के कारण उपचुनाव हो रहा है। उनकी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। लटके पार्षद रहे थे और विधायक थे। उनके योगदान को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

एनसीपी प्रमुख पवार ने कहा कि उपचुनाव लड़ने के लिए बड़े प्रयास किए जाते हैं, जिसकी आवश्यकता तब नहीं होती जब कार्यकाल केवल एक साल के लिए होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के साथ पांच से छह महीने खर्च हो जाते हैं। उन्होंने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को ऋतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार करने का निर्देश देने वाले बॉमबे हाईकोर्ट के आदेश की भी तारीफ की ताकि वह उपचुनाव लड़ सकें। पवार ने कहा कि यह अच्छा है कि हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को सही निर्देश दिया।

राज ठाकरे ने फडणवीस को ल‍िखा लेटर
इससे पहले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव के लिए दिवंगत विधायक रमेश के सम्मान में अपनी पार्टी का उम्मीदवार नहीं खड़ा करने का आग्रह किया। फडणवीस ने स्वीकार किया कि उन्हें पत्र सद्भावना के तौर पर भेजा गया। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्णय लेने से पहले उन्हें पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा करनी होगी। बीजेपी नेता को संबोधित एक पत्र में राज ठाकरे ने कहा कि मनसे दिवंगत विधायक के प्रति अपनी सम्मान दिखाने के लिए उपचुनाव नहीं लड़ेगी। इस पत्र को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

कांग्रेस-एनसीपी ने क‍िया ऋतुजा लटके को समर्थन देने का फैसला
मनसे प्रमुख ने कहा क‍ि विधायक रमेश लटके के निधन के बाद अंधेरी पूर्व उपचुनाव कराना पड़ा है और उनकी पत्नी ऋतुजा ने पर्चा दाखिल किया है। मनसे दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के हमारे तरीके के तौर पर चुनाव नहीं लड़ेगी। कांग्रेस और एनसीपी ने ऋतुजा लटके को समर्थन देने का फैसला किया है। राज ठाकरे की अपील पर शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता और सांसद अरविंद सावंत ने कहा क‍ि मैं राज ठाकरे की अपील का स्वागत करता हूं, लेकिन बहुत देर हो चुकी है। नामांकन पहले ही दाखिल हो चुके हैं और बीजेपी की वजह से चुनाव हम पर थोपा गया है।

बीजेपी पहले भी इसी तरह का उपचुनाव लड़ चुकी है जब एक विधायक के निधन के कारण चुनाव कराना पड़ा था। बीजेपी के विधान पार्षद प्रसाद लाड ने कहा क‍ि न तो उद्धव ठाकरे और न ही उनके किसी सहयोगी ने बीजेपी से या उसके नेताओं से उपचुनाव नहीं लड़ने का अनुरोध किया या अपील की। वे अपने घर में बैठे रहे। ऋतुजा लटके ने पत्रकारों से कहा क‍ि मैंने पहले सोचा था कि आम सहमति बन जाएगी, लेकिन मैं उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।

मनसे के लेटर पर क्‍या बोले फडणवीस
घटनाक्रम पर फडणवीस ने कहा क‍ि मुझे इस मुद्दे पर हमारी पार्टी के नेताओं और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ चर्चा करनी होगी। मैं मानता हूं कि उन्होंने (राज) सद्भावना के साथ पत्र भेजा है, लेकिन हम इस पर गंभीरता से चर्चा करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के नेता आशीष शेलार ने उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार का समर्थन करने के अनुरोध के साथ राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की थी। फडणवीस ने कहा क‍ि राज ने शेलार से अपनी इच्छा व्यक्त की कि बीजेपी को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। अब उन्होंने मुझे पत्र भी लिखा है।

बीजेपी नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा क‍ि अंतिम निर्णय पार्टी में वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद ही लिया जाएगा। मैं अकेला इस बारे में फैसला नहीं कर सकता। उम्मीदवारों ने पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। हालांकि, फडणवीस ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में भाजपा के खिलाफ की गई तीखी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बीजेपी एकनाथ शिंदे और उनके गुट का इस्तेमाल कर रही है। फडणवीस ने कहा क‍ि यह एक छोटे अखबार जितना अच्छा है। उस अखबार में जो कुछ भी लिखा है उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिव्यांग बच्चों और गौ-सेवा के साथ मनाया 61वां जन्मदिन

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अपना 61वां जन्मदिन सादगी और...

भोपाल के हनुमानगंज के नाले में मिली महिला की संदिग्ध लाश, शरीर पर चोट के निशान

भोपाल राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित घोड़ा निक्कास इलाके में बुधवार दोपहर उस समय...

तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

भोपाल भोपाल के शाहपुरा इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी,...

मप्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर उमड़ी भारी भीड़

भोपाल मप्र के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने बुधवार को हालात...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...