5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिभाजपा ने राहुल का,कांग्रेस ने मोदी का ‘एनिमेशन’ शेयर कर एक-दूसरे पर...

भाजपा ने राहुल का,कांग्रेस ने मोदी का ‘एनिमेशन’ शेयर कर एक-दूसरे पर कसा तंज, देखें वीडियो

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निशाना साधने के लिए रविवार को ट्विटर पर राहुल गांधी का एक ‘एनिमेशन’ वीडियो साझा किया। इसके जवाब में कांग्रेस ने भी एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अधूरे वादों’ को लेकर उन पर तंज कसा गया है। भाजपा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राहुल का दो मिनट का एक ‘एनिमेशन’ वीडियो साझा किया है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को ‘शोले’ फिल्म में (हास्य अभिनेता) असरानी के किरदार में चित्रित किया गया है।

कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर कटाक्ष
वीडियो में, गोवा में कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने, नेताओं के पार्टी छोड़ने और गुलाम नबी आजाद के साथ छोड़ने और राजस्थान में (पार्टी के) अंदरूनी कलह सहित अन्य चीजों पर कटाक्ष किया गया है। भाजपा ने राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी का स्पष्ट रूप से संदर्भ देते हुए ‘एनिमेशन’ के साथ ट्वीट किया, ‘‘मम्मी ये दुःख खतम (खत्म) काहे (क्यों) नहीं होता है? खतम…टाटा……गुडबाय!’

हताशा और निराशा में उठा रहे कदम
भाजपा के इस कदम पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का मुकाबला करने के लिए भाजपा का नया ‘फार्मूला’। हताशा और निराशा के कारण यह एनिमेशन जारी किया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने जो वीडियो साझा किया है उसे निंदनीय कहना कम होगा।’

कांग्रेस ने भी शेयर किया वीडियो
बाद में, कांग्रेस ने भी एक ‘एनिमेशन’ वीडियो साझा किया, जिसमें मोदी का ‘एनिमेशन’ है। इसमें लोग उनसे (रसोई) गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल की कीमतों के बारे में सवाल कर रहे हैं और वह इधर-उधर भागते देखे जा सकते हैं। वीडियो में, बैकग्राउंड में ‘दुश्मन’ फिल्म का ‘वादा तेरा वादा’ गीत है। कांग्रेस ने वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘‘दौड़ा दौड़ा भागा भागा सा…।’ यात्रा की शुरुआत होने के बाद से ही भाजपा इस पर तंज कसती रही है, जबकि कांग्रेस ने दावा किया कि वह (भाजपा) इस पहल की सफलता से घबरा गई है, इसलिए ऐसा कर रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...