3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपूरे मैच में बाहर बैठे थे शमी, आखिरी 6 बॉल में पलट...

पूरे मैच में बाहर बैठे थे शमी, आखिरी 6 बॉल में पलट दिया गेम, घुटनों पर ऐसे आया AUS

Published on

ब्रिस्बेन,

कोरोना को हराने के बाद भारतीय टीम में लौटते ही अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी बॉलिंग से कहर बरपा दिया. वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वॉर्म-अप मैच खेला, जिसमें 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की. इस मुकाबले में शमी को पूरे मैच में मौका नहीं दिया गया था.मगर कप्तान रोहित शर्मा ने मैच का आखिरी ओवर मोहम्मद शमी से ही कराया और आते ही इस गेंदबाज ने पूरी बाजी ही पलट दी. मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 187 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी थी, लेकिन आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी.

रोहित की यह चाल रही एकदम कामयाब
रोहित ने यह ओवर मोहम्मद शमी को दिया और उनकी यह चाल एकदम कामयाब साबित हुई. तब क्रीज पर पैट कमिंस और जोश इंग्लिस मौजूद थी. यहां से लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया यह मैच आसानी से जीत लेगी. शमी ने पहली दो गेंदों पर 4 रन लुटा दिए थे. मगर इसके बाद तीसरी बॉल पर उन्होंने पैट कमिंस को आउट किया. इस बॉल पर बाउंड्री पर विराट कोहली ने एक हाथ से शानदार कैच लपका. कह सकते हैं कि यह कैच टर्निंग पॉइंट बन गया.

शमी ने आखिरी 4 बॉल पर 3 विकेट झटके
इसके बाद अगली बॉल पर एश्टन एगर पहली ही बॉल पर रनआउट हो गए. यहां से ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 2 बॉल पर 7 रन चाहिए थे. मगर शमी ने ओवर की पांचवीं बॉल पर जोश इंग्लिस को क्लीन बोल्ड कर कंगारू टीम की मेहनत पर पानी फेर दिया. आखिरी बॉल पर 7 रन चाहिए थे, लेकिन शमी ने फिर तेज तर्रार बॉल डाली, जिसने केन रिचर्ड्सन के स्टम्प बिखेर दिए. इस तरह शमी ने आखिरी ओवर में बाजी पलटते हुए भारत को 6 रनों से मैच जिताया.

शमी के आखिरी ओवर का रोमांच
पहली बॉल: पैट कमिंस ने 2 रन लिए
दूसरी बॉल: पैट कमिंस ने फिर 2 रन लिए
तीसरी बॉल: पैट कमिंस कैच आउट
चौथी बॉल: एश्टन एगर रनआउट हुए
पांचवीं बॉल: शमी ने जोश इंग्लिस को क्लीन बोल्ड किया
छठी बॉल: शमी ने केन रिचर्ड्सन को क्लीन बोल्ड किया

इस तरह मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 186 रन बनाए. सूर्यकुमार कुमार ने 33 बॉल पर ताबड़तोड़ 50 रनों की पारी खेली. सूर्या ने मैच में एक छक्का और 6 चौके जमाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151.52 का रहा. इसके अलावा ओपनर केएल राहुल ने 33 बॉल पर 57 रनों की पारी खेली. जबकि दिनेश कार्तिक ने 14 बॉल पर 20 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्ड्सन ने 30 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके.

187 रनों के टारगेट के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 180 रनों पर ही ढेर हो गई. टीम के लिए कप्तान एरॉन फिंच ने 76 और मिचेल मार्श ने 35 रनों की पारी खेली. जबकि भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने एक ओवर में 4 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. भुवनेश्वर कुमार ने दो, जबकि अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल औऱ युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...