3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यजिस लखनऊ में 15 IPS तैनात, वहां लड़की और बुजुर्ग महिला के...

जिस लखनऊ में 15 IPS तैनात, वहां लड़की और बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप की वारदात!

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो गैंगरेप की वारदात ने यूपी पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. खासतौर पर उस लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस पर जहां 15 आईपीएस और 33 पीपीएस अधिकारी तैनात हैं. इन अधिकारियों के जिम्मे लखनऊ की सुरक्षा व्यवस्था है, लेकिन गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया गया.

पहली वारदात एक लड़की के साथ हुई, जो ट्यूशन के लिए जा रही थी. पीड़िता की माने तो चिनहट फायर स्टेशन के पास घर वापसी के लिए जिस ऑटो में युवती बैठी उसी ऑटो चालक और उसके साथी ने युवती के साथ किया बलात्कार और फिर लावारिस छोड़कर आरोपी फरार हो गए. पीड़िता को आरोपी इकाना स्टेडियम के पास ले गए और वहीं गैंगरेप किया.

पीड़िता को 3 घंटे बाद जब होश आया तो वह ऑटो में थी. एक लड़का उसको दबाकर बैठा था. हुसैडिया के आसपास उसे ऑटो से उसको नीचे से फेंककर आरोपी फरार हो गए. पास में खड़ी 112 की गाड़ी के पुलिस कर्मियों से बदहवासी की हालत में उसने घर जाने के लिए मदद मांगीय घर पहुंचकर आपबीती परिवार वालों को बताई तब जाकर पुलिस सक्रिय हुई.

मामला पुलिस के पास गया तो 8 घंटे तक सुशांत गोल्फ सिटी, विभूतिखंड और गोमतीनगर के बीच उलझा रहा, लेकिन अफसरों की फटकार के बाद विभूतिखंड पुलिस ने केस दर्ज किया. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश शुरू की. पीड़िता ने बताया कि ऑटो चालक और उसके साथी का नाम इमरान और आकाश है.

55 साल की महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप
दूसरी वारदात लखनऊ के गोमती नगर इलाके के एक आश्रम में रहने वाली एक महिला के साथ गैंगरेप की है. 55 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि 13 दिन पहले खाने में नशीला पदार्थ देकर आश्रम के ही 4 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. पीड़िता प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में गई थी. जहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई.

पीड़िता के मुताबिक, वह सावन के महीने में उसके साथ वृंदावन रूकमणि विहार आश्रम गई थी, वहां करीब 20 दिन तक रही. उसने बताया कि महंत हनुमान दास ने उसे बुलाया और लखनऊ के जानकी मंदिर आश्रम चलने को कहा. उसी महिला के साथ पीड़िता भी जानकी मंदिर आश्रम पहुंची. 4 अक्तूबर की रात को पीड़िता को खाने में नशीला पदार्थ मिलाया गया.

पीड़िता का आरोप है कि खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गई, जब उसे होश आया तो उसके कपड़े शरीर पर नहीं थे, वह खड़ी नहीं हो पा रही थी, फिर पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती पुलिस को बताई और दुर्वासा, छोटे मौनी, बड़े मौनी मनमोहन दास पर गैंगरेप का आरोप लगाया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

कौन-कौन आईपीएस अधिकारी तैनात हैं?
1. एस.बी. शिराडकर- पुलिस कमिश्नर
2. पीयूष मोर्डिया- जेसीपी (एल एंड ओ)
3. नीलबजा चौधरी- जेसीपी (अपराध और मुख्यालय)
4. शिवसिम्पी चन्नप्पा- डीसीपी वेस्ट
5. राहुल राज- डीसीपी ट्रैफिक
6. रायस अख्तर- डीसीपी (मुख्यालय)
7. अपर्णा रजत कौशिक- डीसीपी (सेंट्रल)
8. प्राची सिंह- डीसीपी पूर्व
9. एस एम कासिम आबिदी- डीसीपी उत्तर
10. सैयद अली अब्बास- एडीसीपी (पूर्व)
11. अभिजीत आर शंकर- एसपी
12. शशांक सिंह- एएसपी
13. अमित कुमावत- एएसपी
14. प्रमोद कुमार तिवारी- डीसीपी महिला अपराध
15. श्याम नारायण सिंह- डीसीपी (इंटेल सिक्योरिटी)

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...