3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे...' CBI पूछताछ के बीच केजरीवाल...

‘जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे…’ CBI पूछताछ के बीच केजरीवाल ने गुजरात में लगवाए नारे

Published on

मेहसाणा/नई दिल्ली,

दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर घमासान जारी है. एक ओर जहां डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सोमवार को पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर में पेश हुए, वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष को गुजरात में आकर प्रचार करना था, लेकिन इससे पहले ये कार्रवाई हो गई. अरविंद केजरीवाल ने जनसभा में कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी केंद्र सरकार के कई मंत्री गुजरात में आते हैं, और कहते हैं कि 30 हज़ार करोड़ का पैकेज गुजरात को देंगे. लेकिन में ये कहूंगा कि अगर आम आदमीं पार्टी की सरकार बनती है, तो मैं हर परिवार को 30 हज़ार का फ़ायदा करावा दूंगा.

जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर कोई नेता फ़्री की रेवड़ी कहता है, तो समझ लेना कि वह पैसे खाना चाहता हैं. केजरीवाल ने कहा कि कुछ नेता कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार है, लेकिन सवाल ये है कि अगर गाड़ी का इंजन खराब हो तो क्या नया इंजन लगवाया जाता है या फिर नई गाड़ी लाई जाती है, वो भी नए इंजन के साथ.

जनसभा में केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आकर मनीष सिसोदिया ने कहा था कि गुजरात के गांव-गांव में दिल्ली जैसे स्कूल बनाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि जब 8 दिसम्बर को नतीजे आएंगे, तब जेल के ताले टूटेंगे औऱ मनीष सिसोदिया छूटेंगे. इतना ही नहीं, अऱविंद केजरीवाल ने जनसभा में ये नारे भी लगवाए.

हालांकि अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता ये दावा करते आ रहे हैं कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि सोमवार को सीबीआई ने सिसोदिया को शराब नीति के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...