3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यखराब मौसम बन गया काल, केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत,...

खराब मौसम बन गया काल, केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत, सामने आया वीडियो

Published on

रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ से 2 किलोमीटर दूर गरुडचट्टी में यह हादसा हुआ है। एक निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर में कई सैलानी सवार थे तब ही यह हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। गुप्तकाशी से केदारनाथ की उड़ान के दौरान यह हादसा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि गुप्तकाशी से केदार घाटी की तरफ बढ़ने के दौरान यह हादसा हुआ होगा। वहां राहत और बचाव कार्य जारी है। बता दें कि दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और बद्रीनाथ में दौरे पर जाएंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ के समीप गरुडचट्टी में दुर्भाग्यपू्ण हेलिकॉप्टर क्रैश में कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम वहां राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंची है। इस घटना के विस्तृत जानकारी के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। इधर नागिरक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि केदारनाथ में हेलिकॉप्टर का दुर्घटनाग्रस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम राज्य सरकार के टच में है और हादसे में नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। हम लगातार हालात पर नजर बनाकर रख रहे हैं। मृतकों को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मृतकों में तीन लोग गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अन्य मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

हेलिकॉप्टर किस वजह से हादसे का शिकार हुआ है? अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बात की अब जांच होगी कि यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ या फिर हेलिकॉप्टर में किसी तकनीकि खराबी की वजह से यह हादसा हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि केदारनाथ में पर्यटकों को फाटा से ले जाया जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हादसे में बड़ा नुकसान हुआ है। प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए वहां गई है। एक मीडिया चैनल ने प्रत्यक्षदर्शी से बातचीत के दौरान बताया है कि वहां मौसम खराब था। वहां रह-रह कर बारिश हो रही है। इस हादसे के बाद एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में धुंध नजर आ रहा है। कुछ लोग पहाड़ पर खड़े भी नजर आ रहे हैं।

कहा जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर ने पीछे लौटने की कोशिश की तब ही जंगलचट्टी के पास विमान घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान आग की तेज लपटें देखी गई हैं। इस हादसे में हेलिकॉप्टर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। हेलिकॉप्टर क्रैश को लेकर जो वीडियो सामने आए हैं उनमें हेलिकॉप्टर का मलबा भी नजर आ रहा है।

याद दिला दें कि साल 2013 में केदारनाथ में एक भयंकर त्रासदी भी आई थी। आसमानी आफत की वजह से उत्तराखंड में भयानक तबाही मची थी। मंदाकिनी नदी ने उस वक्त रौद्र रूप दिखाया था। सैकड़ों लोगों के आधिकारिक तौर से मारे जाने की पुष्टि हुई थी जबकि हजारों लोग इस भयंकर आपदा में लापता हो गए थे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...