5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयराजस्थान से किडनैप हुए तीन भाइयों में से दो की दिल्ली के...

राजस्थान से किडनैप हुए तीन भाइयों में से दो की दिल्ली के जंगल में मिली लाश

Published on

दिल्ली,

राजस्थान के भिवाड़ी से किडनैप किए गए तीन बच्चों में से दो की लाश आज साउथ दिल्ली के महरौली जंगल में मिल गई है. राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान दो बच्चों की लाश मिली है. इन दोनों की उम्र 7 साल और 5 साल बताई जा रही है, अभी तीसरे बच्चे की तलाश जारी है. तीनों के कत्ल की बात किडनैपर्स ने स्वीकारी थी, लेकिन तीसरा बच्चा जिंदा बरामद हो गया है.

किडनैपर्स ने बताया था कि तीनों बच्चों का जंगल में मर्डर कर दिया था. राजस्थान पुलिस आज दो किडनैपर्स को लेकर दिल्ली के महरौली के जंगल में पहुंची. किडनैपर्स की निशानदेही पर दो बच्चों की लाश बरामद कर ली गई है, जबकि तीसरे बच्चे को जिंदा बरामद कर लिया गा है. बता दें कि भिवाड़ी के लेबर कॉलोनी से तीन सगे भाई शनिवार को घर से अचानक गायब हो गए थे.

अचानक गायब हो गए थे तीन भाई
भिवाड़ी के लेबर कॉलोनी में तीन महीने पहले की ज्ञान सिंह रहने आए. उत्तर प्रदेश के रहने वाले ज्ञान सिंह यहां किराये पर कमरा लेकर अपनी पत्नी उर्मिला और 6 बच्चों के साथ रह रहे थे. शनिवार को दोपहर 11 बजे जब पति-पत्नी घर वापस आए तो देखा कि तीन बच्चे अमन, विपिन और शिवा घर में नहीं थे, जबकि उनकी छोटी बेटी वहीं पर खेलती मिली.

ज्ञान सिंह ने बताया, ‘बड़ी बेटी भिवाड़ी की एक कंपनी में काम करती है, इसके चलते वह सुबह 8 बजे ही घर से निकल गई थी और उनकी पत्नी छोटे बच्चे को लेकर ठेले पर गई थी, एक बेटी उनके घर से गायब हुए बच्चों के साथ ही थी और वहीं खेलती पाई गई.’ अपने तीन बेटों के गायब होने के बाद से ज्ञान सिंह और उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल था. इस बीच किडनैपर्स ने फोन करके 8 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी.

किडनैपर्स का फोन आने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया. किडनैपर्स ने बताया कि उन्होंने तीन बच्चों की हत्या करके लाश को दिल्ली के महरौली जंगल में फेंक दिया है. किडनैपर्स की निशानदेही पर फिलहाल दो बच्चों की लाश बरामद कर ली गई है, जबकि तीसरे बच्चे को जिंदा बरामद कर लिया गया है.

शौक पूरा करने के लिए किडनैपिंग करते थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दोनों किडनैपर बिहार के रहने वाले हैं और नशे के आदि हैं. दोनों अपने शौक को पूरा करने के लिए हत्या और किडनैपिंग जैसे वारदात को अंजाम देते थे. आरोपियों ने शनिवार को तीनों बच्चों का अपहरण किया था और मंगलवार को आठ लाख रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन 16 अक्टूबर को तीनों बच्चे के रोने से तंग आकर हत्या कर दी.

किस्मत से जिंदा बच गया था एक बच्चा
किडनैपर ने बताया कि तीनों बच्चों की हत्या कर शव महरौली के जंगल मे मिट्टी में दबा दिया था. गनीमत की बात रही कि इसमें से एक बच्चा जिंदा बच गया. 6 साल का शिवा अपने आप जंगल से निकल कर आ गया और पुलिस ने उसे बरामद कर लाजपत नगर के चिल्ड्रन होम भेज दिया था. वो अपना नाम और अपने पिता के नाम के अलावा कुछ नहीं बता पा रहा था.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this