3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ हादसा: पहाड़ी से टकराकर जल गया हेलिकॉप्टर, बर्फबारी के बीच मौत...

केदारनाथ हादसा: पहाड़ी से टकराकर जल गया हेलिकॉप्टर, बर्फबारी के बीच मौत की उड़ान में गई 7 की जान

Published on

केदारनाथ,

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इसमें एक पायलट और 6 पैसेंजर शामिल हैं. ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर गुप्तकाशी की ओर जा रही थी. तभी केदारनाथ धाम से 2 किलोमीटर की दूरी पर गरूड़चट्टी के पास खराब मौसम की वजह से ये हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया.

माना जा रहा है कि हादसा फॉग और पुअर विजिबिलिटी की वजह से हुआ है, पहले हेलिकॉप्टर किसी स्थान पर टकरा गई फिर इसमें ब्लास्ट हो गया. क्रैश बेहद ही खतरनाक था. हेलिकॉप्टर के गिरते ही ईंजन धधक उठा और हेलिकॉप्टर में ब्लास्ट हो गया. इस वजह से हेलिकॉप्टर में बैठे लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. तस्वीरों में जो मलबा दिखा है वो बेहद डरावना है.

गरूड़चट्टी के पास एक पहाड़ीनुमा मैदान में डेड बॉडीज के चिथड़े पड़े हुए दिख रहा है. कहीं शरीर से अलग पड़ा हाथ दिख रहा है तो कहीं दूसरे अंग. हादसे के वक्त घटनास्थल पर घने बादल छाए थे और जबरदस्त कोहरा था वहां ओले भी गिर रहे थे. इस बीच सबसे पहले हेलिकॉप्टर की आग को बुझाया गया है. प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बता दें कि हेलिकॉप्टर को केदारनाथ जाने में कई बार दो संकरी घाटियों से होकर गुजरना पड़ता है. इस दौरान अगर कोहरा और बादल हो तो ये सफर जानलेवा बन जाता है.

SDRF ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 18 अक्टूबर 2022 को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली और गरुड़चट्टी के बीच एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई. इस सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीमें केदारनाथ व लिंचोली से तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है. ये हेलीकाप्टर आर्यन कंपनी का था जिसमें 07 लोग सवार थे. कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर हेलिकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. डीजीसीए सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार ये बेल 407 VT-RPN हेलिकॉप्टर था. ये हेलिकॉप्टर दिल्ली की कंपनी आर्यन एविएशन का है. इस हेलिकॉप्टर में 1 पायलट समेत 7 लोग सवार थे. इस दुखद हादसे में सभी की मौत हो गई है.

हेली में सवार व्यक्तियों के नाम इस तरह हैं.
01.पूर्वा रामानुज
02.कृति
03.उर्वी
04.सुजाता
05.प्रेम कुमार
06.काला
07.पायलट अनिल सिंह

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि केदारनाथ के समीप गरुड़चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलिकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए है.

गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दुःखद है. इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...