3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराम भी पैदल चले थे, दोनों के नाम में 'रा', कांग्रेस नेता...

राम भी पैदल चले थे, दोनों के नाम में ‘रा’, कांग्रेस नेता ने की राहुल गांधी की भगवान से तुलना

Published on

नई दिल्ली

राहुल गांधी इन दिनों पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की अगुआई कर रहे हैं। इन दिनों उनका कारवां कर्नाटक में है। इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने उनकी तुलान भगवान श्रीराम से कर डाली। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राम का नाम है उसी तरह राहुल गांधी का भी नाम ‘रा’ से ही शुरू होता है। इससे पहले राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा था कि राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चल रहे हैं। जितना श्रीराम अयोध्या से श्रीलंका तक चले थे, उससे ज्यादा का सफर राहुल गांधी करेंगे।

मीणा ने कहा, जितनी दूरी भगवान राम ने अयोध्या से लंका तक तय की थी राहुल गांधी उससे भी कहीं ज्यादा चलेंगे। वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर करेंगे। इसके बाद पटोले ने कहा, भगवान राम और जगद्गुरु शंकराचार्य भी पदयात्रा पर निकले थे। लोग उनके साथ जुड़ते चले गए। यह श्रीराम से तुलना नहीं है लेकिन यह भी संयोग ही है कि दोनों का ही नाम ‘रा’ से शुरू होता है। उन्होंने यह भी कहा, हम राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से नहीं कर रहे हैं। वह ईश्वर हैं लेकिन राहुल गांधी एक इंसान हैं जो कि मानवता की सेवा कर रहे हैं।

बीजेपी ने जताया कड़ा ऐतराज
कांग्रेस नेताओं के इन बयानं पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस और भाजपा के बीच इस मुद्दे को लेकर भी वाद विवाद शुरू हो गया है। राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राहुल गांधी भगवान राम से बड़े कैसे हो सकते हैं? कांग्रेस नेताओं ने हमेशा ही भगवान को चुनने में गलती की है। वहीं भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी की तुलान श्री राम से करके हमारी संस्कृति का अपमान किया जा रहा है। इन लोगों ने गांधी परिवार की चापलूसी की सारी सीमाएं पार कर ली हैं।

बता दें कि 7 सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है। अब तक यह तमिलनाडु और केरल की यात्रा कवर कर चुकी है। अब भाजपा शासित कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं की यात्रा चल रही है। सोमवार को यात्रा रोक दी गई थी। मंगलवार सुबह एक बार फिर यात्रा शुरू हो गई है। हर रोज 25 किलोमीटर की पदयात्रा होती है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...