3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यराजधानी या रेप कैपिटल! 72 घंटे में चौथा केस, लगातार घिनौने मामलों...

राजधानी या रेप कैपिटल! 72 घंटे में चौथा केस, लगातार घिनौने मामलों से कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पूर्वी जोन में एक बार फिर रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीते 72 घंटे के अंदर रेप से जुड़ा चौथा मामला सामने आया है। खास बात ये है कि सभी घटनाएं राजधानी के सबसे पॉश इलाके गोमतीनगर में हुई हैं। शनिवार को हुए गैंग रेप का पुलिस अभी पूरी तरह खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि मंगलवार शाम को लोहिया पार्क के अंदर 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है। फिलहाल पुलिस मुक़दमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं चिनहट में भी एक युवती ने साथ में काम करने वाले युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

पार्क के अंदर वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के मुताबिक, लोहिया पार्क के अंदर पीड़िता अपनी सहमति से लड़के से मिलने पहुंची। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बाद में लड़की के बेहोश होने के बाद आरोपी युवक लड़की को वहीं पर छोड़कर भाग गया। बता दें कि पीड़िता और आरोपी का सोशल मीडिया के जरिए परिचय हुआ था।

गिरफ्तारी के लिए लगी कई टीमें- डीसीपी
परिजनों को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर नाबालिग लड़की को मेडिकल के लिए झलकारी बाई अस्पताल ले गई। जहां पर उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।

शनिवार को हुई थी गैंगरेप की घटना
बता दें कि बीते शनिवार को 18 साल की पीड़िता हैवानियत का शिकार हुई थी। आरोपियों ने पहले पीड़िता को अगवा कर लिया। इसके बाद प्लासियो मॉल के पीछे झाड़ियों में लेजाकर उसके साथ यह घटना कारित की। वहीं शोर मचाने पर उसके सिर पर भी वार किया जिससे वह बेहोश हो गई। फिर उसे हुसडिया चौराहे पर फेंककर चले गए। बता दें आरोपियों वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह ट्यूशन पढ़ाकर ऑटो से घर वापस जा रही थी। इस घटना के बाद से पूर्वी जोन में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रहीं हैं।

लखनऊ में 8 साल की मासूम से रेप
इससे पहले बीते महीने राजधानी लखनऊ में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने रेप किया था. वारदात का पता तब चला जब बच्ची की हालत खराब हो गई और परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास गए. इसके साथ ही बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत गुडंबा थाना पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...