3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलभारत एशिया कप में हमारे यहां नहीं आएगा तो हम भी वर्ल्ड...

भारत एशिया कप में हमारे यहां नहीं आएगा तो हम भी वर्ल्ड कप में भारत नहीं जाएंगे… पाकिस्तान ने दी धमकी

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह के एक बयान से पाकिस्तान को मिर्ची लगी है. जय शाह ने कहा है कि भारत साल 2023 में होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा, जिसके बाद अब पाकिस्तान की ओर से जवाब दिया गया है. पाकिस्तान का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो वह अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लेंगे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भारत के इस बयान के बाद पाकिस्तान कड़े फैसले लेने को तैयार है, लेकिन वह आईसीसी और एसीसी के नियमों का भी खयाल रखेगा. इतना ही नहीं भारत के एशिया कप के लिए पाकिस्तान ना आने के फैसले पर पीसीबी का कहना है कि वह भी वनडे वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले सकता है, जो 2023 में भारत में होना है.

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी तक जय शाह के बयान पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. पीसीबी के प्रवक्ता ने कहा है कि हमें अभी इस विषय पर कुछ नहीं कहना है, लेकिन हम बयान को देखेंगे और सही मंच पर इस मसले को उठाया जाएगा. आपको बता दें कि दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच यह जुबानी जंग उस वक्त चल रही है, जब 23 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में दोनों टीमें मेलबर्न में आमने-सामने होंगी. एक तरफ खिलाड़ी मैदान पर जंग को तैयार हैं, तो दूसरी ओर अधिकारियों में जुबानी जंग छिड़ गई है.

जय शाह ने क्या कहा था?
मंगलवार को मुंबई में बीसीसीआई की एजीएम हुई थी, यहां बोर्ड के सचिव जय शाह ने साफ किया कि टीम इंडिया साल 2023 में होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान ट्रैवल नहीं करेगा. भारत की मांग है कि इस टूर्नामेंट को किसी न्यूट्रल स्थान पर करवाया जाए. क्योंकि जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष हैं, ऐसे में माना गया कि लगभग पाकिस्तान से यह टूर्नामेंट छिन ही गया है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...