3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यजिस प्रेमिका के अपहरण में प्रेमी के घर की हुई कुर्की, वो...

जिस प्रेमिका के अपहरण में प्रेमी के घर की हुई कुर्की, वो 3 साल बाद Reels बनाते मिली

Published on

महराजगंज,

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले मे एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिस प्रेमिका के अपहरण के आरोप में पुलिस ने प्रेमी के घर की कुर्की कर दी, वो प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाते मिली. दरअसल, जिले के पनियरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की तीन साल पहले अपने घर से अचानक गायब हो गई.

लड़की के घर वालों ने प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया. लड़की नहीं मिलने पर कोर्ट का आदेश आते ही प्रेमी के घर की कुर्की भी कर दी गई और थक-हारकर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी. अब ऑपरेशन तलाश में पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला है. लड़की की लोकेशन एक शॉर्ट वीडियो के जरिये मिली.

लड़की रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थी. अब उसके दो बच्चे भी हो चुके हैं. पनियरा क्षेत्र के प्रेमी जोड़े की यह कहानी साल 2019 की है. ऑपरेशन तलाश की टीम ने अपहृत किशोरी का पता लगाने के लिए नए सिरे से जांच शुरू की. सादी वर्दी में टीम के उप निरीक्षक गांव गए. पूछताछ में पता चला कि जो लड़की गायब है, वह रील बनाकर सोशल मीडिया फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती है.

टीम ने किशोरी के सोशल मीडिया का लिंक लेकर उसे साइबर सेल व सर्विलांस सेल को भेज. वहां से नंबर निकालकर जांच हुई तो लोकेशन पंजाब में मिली. इसके बाद टीम ने किशोरी और आरोपी युवक से बातचीत की. दोनों ने बताया कि उन्होंने शादी कर ली है और अब उनके दो बच्चे भी हैं. दोनों ने अपना आधार नंबर और फोटोग्राफ भी भेजा.

गुमशुदा लोगों की तलाश में चल रहा है ऑपरेशन तलाश
महाराजगंज पुलिस इन दिनों 10 सालों से गुमशुदा लोगों की खोजबीन के लिए ऑपरेशन तलाश चला रहे हैं. इसके लिए 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया. इस टीम द्वारा एक महीने में 38 लोगों की बरामदगी कर ली गई. शेष लोगों के लिए इस टीम द्वारा एक डोजियर बना कर पीडीएफ बनाकर सर्कुलेट किया जा रहा है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...