2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद में महिला से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, निर्भया जैसी दरिंदगी...

गाजियाबाद में महिला से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, निर्भया जैसी दरिंदगी का आरोप

Published on

गाजियाबाद,

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 40 साल की महिला ने 5 लोगों पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोपियों के साथ प्रॉपर्टी विवाद है और दोनों पक्षों का कोर्ट में केस चल रहा है. फिलहाल गैंगरेप की वारदात की पुलिस जांच कर रही है.

महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर में 5 लोगों के नाम दर्ज किए हैं, जिनमें से चार को हिरासत में लिया गया है. पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. एफआईआर में नामजद आरोपियों के नाम दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला और औरंगजेब है.

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को सुबह लगभग 3:30 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को UP-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आश्रम रोड पर एक महिला पड़ी हुई हैं, तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई, पूछताछ में महिला ने बताया की वो दिल्ली नंद नगरी की रहने वाली है.

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, ‘महिला ने बताया कि एक दिन पहले गाजियाबाद में अपने भाई के यहां जन्मदिन मनाने आई थी, जब भाई ने उसको वापस छोड़ा, तब उसको वहां से कुछ लोग ले गए, जो इससे पूर्व में ही परिचित हैं. पहले महिला ने बताया था कि 2 लोग थे, बाद में बताया कि 5 लोग थे, उन सभी ने उनके साथ दुष्कर्म किया.’

पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है और 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने जिन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, उनके साथ महिला का प्रॉपर्टी को लेकर पहले से विवाद चल रहा है, कोर्ट में सिविल केस भी है. महिला दिल्ली को रहने वाली है और उसका इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है.

स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को भेजा नोटिस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करके कहा, ‘दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए, महिला के साथ 5 लोगों ने 2 दिन तक बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई, सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके अंदर थी. अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है, SSP गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है.’

प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने के दावे से पुलिस का इनकार
स्वाति मालीवाल के इन आरोपों पर गाजियाबाद पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने और बोरे में बंद करने की बात से पुलिस ने इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि टंग क्लीनर मिला है और नंदग्राम थाने मे मामला दर्ज किया है, आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरी जांच की जा रही है.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...