19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedवैशाली सुसाइड केस में पड़ोसी राहुल गिरफ्तार, उकसाने का है आरोप

वैशाली सुसाइड केस में पड़ोसी राहुल गिरफ्तार, उकसाने का है आरोप

Published on

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड मालमे में मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस में राहुल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस ने राहुल नवलानी को इंदौर से गिरफ्तार किया है। बता दें 29 साल की टीवी एक्ट्रेस वैशाली ने रविवार को इंदौर शहर स्थित अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। ये आरोपी वैशाली के पड़ोसी दंपति राहुल नवलानी और पत्नी दिशा हैं। राहुल नवलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए पड़ोसी राहुल गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी ने वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले में राहुल नवलानी की गिरफ्तारी को कंफर्म किया है। पेशे से बिजनेसमैन राहुल को इंदौर से ही गिरफ्तार किया गया है। बता दें वैशाली को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस को वैशाली का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर बताया है कि वैशाली गहरे तनाव में थीं और उनका पड़ोसी राहुल नवलानी उन्हें परेशान कर रहा था। राहुल एक बिजनेस मैन है। वैशाली के आत्महत्या के बाद से ही राहुल फरार चल रहा था। पुलिस ने राहुल की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ था और इस आरोपी की जानकारी देने वाले पर पांच हजार का इनाम भी रखा था।

विदेश भागने की फिराक में था राहुल
खबरों की मानें तो वैशाली के सुसाइड के बाद राहुल और उनकी पत्नी विदेश भागने की फिराक में थे। वैशाली के भाई नीरज ठक्कर ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी कि राहुल वैशाली को धमकाता था और वैशाली की तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी देते थे। नीरज ने राहुल पर वैशाली की पहली सगाई तोड़ने का आरोप भी लगाया। यही नहीं इस बात का भी खुलासा हुआ कि राहुल वैशाली के मंगेतर को वैशाली से शादी ना करने के मैसेज भेजा करता था।

वैशाली ने सुसाइड नोट में क्या लिखा
वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखा- I quit maa। आई लव यू पापा मां। अगर मैं बुरी बेटी बन गई तो मुझे माफ कर देना। प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा जरूर दिलवाना। मुझे ढाई साल मेंटली टॉर्चर किया राहुल और दिशा ने। वर्ना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। आपको मेरी कसम खुश रहना। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। मितेश से कहना मुझे माफ कर दे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...