3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'अब भी पाला बदल सकते हैं नीतीश कुमार, BJP के संपर्क में...

‘अब भी पाला बदल सकते हैं नीतीश कुमार, BJP के संपर्क में सीएम’, प्रशांत किशोर का दावा

Published on

पटना

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के संपर्क में हैं और अगर स्थिति की मांग होती है तो वह फिर से पार्टी के साथ गठजोड़ कर सकते हैं. प्रशांत किशोर इस वक्त बिहार में पदयात्रा पर हैं. इस पदयात्रा को प्रशांत किशोर की सक्रिय राजनीति में एंट्री के रूप में देखा जा रहा है.

प्रशांत किशोर ने बताया कि नीतीश कुमार ने JDU सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के जरिए भाजपा के साथ बातचीत की एक लाइन खुली रखी है. प्रशांत किशोर के बयान पर हरिवंश नारायण का भी रिएक्शन जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है. हालांकि उनकी पार्टी ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि नीतीश कुमार फिर कभी भाजपा के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे.

PK ने उपसभापति पर लगाया आरोप
प्रशांत किशोर ने कहा, ‘जो लोग यह सोच रहे हैं कि नीतीश कुमार सक्रिय रूप से भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय गठबंधन बना रहे हैं, उन्हें यह जानकर आश्चर्य होगा कि उन्होंने भाजपा के साथ एक लाइन खुली रखी है. वह अपनी पार्टी के सांसद और राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश के माध्यम से भाजपा के संपर्क में हैं.’ उन्होंने कहा कि हरिवंश को इसी वजह से अपने राज्यसभा पद से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया है, भले ही JDU ने भाजपा से नाता तोड़ लिया हो. उन्होंने कहा, ‘लोगों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि जब भी ऐसी परिस्थितियां आती हैं, तो वह भाजपा में वापस जा सकते हैं और भाजपा के साथ काम कर सकते हैं.’

इस बयान के बाद के बाद जनता दल (यूनाइटेड) ने किशोर की खिंचाई की. पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वह अपने जीवन में फिर कभी भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे. त्यागी ने कहा, ‘हम उनके दावों का खंडन करते हैं. नीतीश कुमार 50 साल से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं और प्रशांत किशोर छह महीने से. किशोर ने भ्रम फैलाने के लिए इस तरह की भ्रामक टिप्पणी की है.’

JDU से निकाले गए थे प्रशांत किशोर
बताते चलें कि प्रशांत किशोर ने अपनी ‘पदयात्रा’ 2 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा स्थित गांधी आश्रम से शुरू की थी. उन्होंने व्यवस्था को ‘बदलने’ के लिए लोगों के समर्थन की मांग करते हुए बिहार से होकर अगले 12-15 महीनों में 3,500 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने की ठानी है. बता दें कि प्रशांत किशोर को 2018 में नीतीश कुमार ने जेडीयू में शामिल किया था और कुछ ही हफ्तों में वे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए थे. हालांकि सीएए-एनपीआर-एनआरसी विवाद को लेकर नीतीश के साथ तकरार के कारण कुछ समय बाद ही उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.

नीतीश ने हाल ही में तोड़ा था BJP से गठबंधन
गौरतलब है कि JDU नेता ने हाल ही में भाजपा के साथ अपनी पार्टी के संबंधों को तोड़ दिया और बिहार में राजद-कांग्रेस-वाम गठबंधन के साथ हाथ मिलाया है और राष्ट्रीय स्तर पर भगवा पार्टी के खिलाफ गठबंधन बनाने के लिए काम करने की कसम खाई है. उन्होंने कहा कि एक संयुक्त विपक्ष केंद्र में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा.

एनडीए छोड़ने के बाद भी हरिवंश को इस्तीफा देने को नहीं कहा गया- पीके
उन्होंने आगे कहा कि हरिवंश को इसी कारण से अपने पद से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया है, जबकि जद (यू) भाजपा से अलग हो गई है। उन्होंने कहा ‘लोगों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि जब भी ऐसी कोई परिस्थिति आती है, तो वह भाजपा की ओर वापस जा सकते हैं और उसके साथ काम कर सकते हैं।’ हालांकि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने प्रशांत किशोर के दावे को भ्रामक बताते हुए कहा है कि इस तरह के बयान का मकसद भ्रम फैलाना है।

भ्रम फैला रहे हैं प्रशांत किशोर- जेडीयू
जेडीयू प्रवक्ता के. सी. त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वह अपने जीवन में फिर कभी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रशांत किशोर के दावे का खंडन करते हैं। नीतीश कुमार 50 साल से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं जबकि प्रशांत किशोर 6 महीने से हैं। किशोर ने भ्रम फैलाने के लिए इस प्रकार की भ्रामक टिप्पणी की है।

बिहार के गांव-गांव घूम रहे पीके
गौरतलब है कि प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। इस पदयात्रा को प्रशांत किशोर की सक्रिय राजनीति में पहले कदम से पहले की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। किशोर ने अपनी पदयात्रा दो अक्टूबर को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा स्थित गांधी आश्रम से शुरू की थी। पीके अगले 12-15 महीनों में बिहार में 3,500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...