4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यगुजरात के AIMIM दफ्तर में क्या हुई डील? AAP का भाजपा से...

गुजरात के AIMIM दफ्तर में क्या हुई डील? AAP का भाजपा से सवाल

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही वार-पलटवार और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर पहुंच चुका है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) से सीक्रेट डील का आरोप लगाया है। ‘आप’ के गुजरात चीफ गोपाल इटालिया ने दावा किया है कि अहमदाबाद में भाजपा नेताओं ने एआईएमआईएम के दफ्तर जाकर मुलाकात की है। उनके बीच गुप्त चर्चा भी हुई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ने इस पर सवाल किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर अपमानजनक शब्दों वाले वीडियो पर घिरे गोपाल इटालिया ने किसी गुजराती अखबार की खबर के साथ बीजेपी और एआईएमआईएम पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। गोपाल इटालिया ने ट्वीट किया, ”कल अहमदाबाद महानगरपालिका के भाजपा मेयर किरीट परमार, भाजपा नेता धर्मेंद्र शाह सामने चलकर AIMIM प्रदेश दफ्तर गए। वहां पर भाजपा मेयर ओर AIMIM अध्यक्ष साबिर काबलीवाला के बीच गुप्त मीटिंग हुई। यह रिश्ता क्या कहलाता है?”

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शराब घोटाले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे मनीष सिसोदिया ने भी इस ट्वीट को साझा करते हुए बीजेपी से सवाल किया। उन्होंने लिखा, ”ये क्या हो रहा है? बीजेपी और AIMIM में सीक्रेट मीटिंग? बीजेपी देश को बताए कि दोनों में क्या डील हुई?” फिलहाल बीजेपी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी की अगुआई वाली पार्टी एआईएमआईएम भी गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...