4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीति'जनता को बताइए 15 साल क्या किया', MCD चुनाव से पहले अरविंद...

‘जनता को बताइए 15 साल क्या किया’, MCD चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के अमित शाह से 3 सवाल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. नगरीय निकाय चुनाव से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और गृहमंत्री अमित शाह के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह पर 3 पलटवार किए हैं. केजरीवाल ने कहा कि केंद्र और एमसीडी दोनों जगह बीजेपी की सरकार है. इसलिए उन्हें (BJP) बताना चाहिए कि 15 सालों में एमसीडी को कितने पैसे दिए गए हैं.

केजरीवाल के 3 पलटवार
1. केंद्र सरकार ने 15 साल में MCD को कितने पैसे दिये? दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी? डबल इंजन? अपनी नाकामी के बहाने मत बनाइये. जनता को बताइए आपने 15 साल में क्या काम किया. मैं चैलेंज करता हूं. कोई एक काम बता दीजिए.
2. 15 साल से जो काम आप नहीं कर पाये, अब आपको तीन साल और चाहिए? जनता आप पर भरोसा क्यों करे? आप रहने दीजिए. आपसे नहीं होगा. अब हम दिल्ली को कूड़ा मुक्त करके दिखाएंगे.
3. अगले MCD चुनाव में लोगों को ये तय करना है कि उन्हें कूड़े वाली दिल्ली चाहिए या साफ-सुथरी दिल्ली?

भूमिपूजन और उद्घाटन में फर्क समझिये: शाह
दरअसल, गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने तेहखण्ड में बनाए गए कूड़े से बिजली बनाने वाले ‘Waste To Energy’ प्लांट का शुभारंभ किया. ये प्लांट दिल्ली नगर निगम ने बनाया है. इस दौरान गृहमंत्री शाह ने केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘जो लोग यह कह रहे हैं कि चुनाव की वजह से इस प्लांट का उद्घाटन हो रहा है. उन सभी लोगों को भूमिपूजन और उद्घाटन का फर्क समझने की जरूरत है. आज यहां उद्घाटन हो रहा है और उद्घाटन के लिए 1-2 साल पहले काम शुरू हो जाता है.

सिसोदिया ने भी साधा निशाना
अमित शाह के आप पर निशाना साधने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्लीवालों के 17 साल बर्बाद किए. अब तीन साल और करना चाहती है. पहले इन्होंने दिल्ली को 3 कूड़े के पहाड़ दिए, अब चुनाव के पहले इन्हें साफ करने का नया जुमला लेकर आए हैं. जनता इनके झूठ के लिए अब और इंतजार नहीं करेगी. इस बार MCD में भी AAP की ही सरकार बनेगी.

लैंडिफिल साइट पर की नारेबाजी
एक तरफ गुरुवार को अमित शाह ने तेहखंड में प्लांट का उद्घाटन किया तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भलस्वा लैंडफिल साइट जमकर नारेबाजी और हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों में आप के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक के साथ कई विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रदर्शन के दौरान AAP कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा का कमाल देखो, कूड़े का पहाड़ देखो’ जैसे नारे लगाए. दरअसल, दुर्गेश पाठक ने गृह मंत्री अमित शाह को लैंडफिल साइट देखने की चुनौती दी थी.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...