16.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपाल'श्रीहरि' के साथ शुरुआत, वायरल हो रहा मुसलमान डॉक्टर का पर्चा, हिंदी...

‘श्रीहरि’ के साथ शुरुआत, वायरल हो रहा मुसलमान डॉक्टर का पर्चा, हिंदी में लिखते हैं बीमारी और दवाइयों के नाम

Published on

सागर:

मध्य प्रदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में शुरू होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से डॉक्टरों से अपील की थी कि वे पर्चे पर आरएक्स की जगह श्रीहरि लिखें। मुख्यमंत्री की अपील का असर भी दिखने लगा है। सागर में सरकारी के साथ प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर भी हिंदी में पर्चा लिखने लगे हैं। ऐसा ही एक पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि डॉक्टर मुसलमान हैं और अपने पर्चे की शुरुआत श्रीहरि के साथ करते हैं।

डॉ. औसफ अली डेन्टल सर्जन हैं। वे अपने मरीजों का पर्चा हिन्दी में तो लिख ही रहे हैं। साथ ही, पर्चे पर सबसे पहले ‘श्रीहरि’ लिखते हैं। फिर मरीज की बीमारी के लक्षण और दी जाने वाली दवाइयों के नाम भी हिंदी में लिखते हैं।डॉ. औसफ अली का क्लीनिक सागर में राहतगढ़ बस स्टैंड के पास है। इनकी पत्नी भी डेंटल सर्जन हैं और दोनों मिलकर सना डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। लोग डॉ. औसफ अली की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

नवभारत टाइम्स डॉट कॉम से बातचीत में डॉ. औसफ अली ने बताया कि हिन्दी आम बोलचाल की भाषा है। इसे लोग आसानी से समझ सकते हैं। वे हिंदी में इसीलिए पर्चा लिखते हैं जिससे लोग अपनी बीमारी और उसके इलाज के बारे में स्पष्ट जान सकें।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...