4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिगीता में भी श्रीकृष्ण ने कही जिहाद की बात...कांग्रेस के सीनियर नेता...

गीता में भी श्रीकृष्ण ने कही जिहाद की बात…कांग्रेस के सीनियर नेता ने क्यों कही यह बात

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने भगवद्गीता को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसपर बवाल भी खड़ा हो सकता है। एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गीता में भी श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने कहा, कहा यह जाता है कि इस्लाम में धर्म में जिहाद की बहुत बात की गई है। संसद में हम जिहाद को लेकर काम नहीं कर रहे हैं बल्कि विचार को लेकर काम कर रहे हैं। उनके इस एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है.

उन्होंने आगे कहा, जिहाद की बात तब आ जाती है जब कि सारे मन के अंदर स्वच्छ विचार होने के बाद भी, उस प्रकार से काम करने की कोशिश करने के बाद भी कोई समझता नहीं है तो कहा जाता है कि शक्ति का उपयोग करना है। वह सिर्फ कुरान शरीफ के अंदर ही नहीं बल्कि महाराभारत के भी अंदर, जिसका भाग गीता है, उसमें भी श्रीकृष्ण अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं। यह बात केवल कुरान शरीफ या गीता में है ऐसा नहीं है। बल्कि क्रिश्चियन ने भी लिखा है।

उन्होंने आगे कहा, अगर सबकुछ समझाने के बाद भी वे समझ नहीं रहे हैं और हथियार लेकर आ रहे हैं तो आप भागकर नहीं जा सकते। आप उसको जिहाद भी नहीं कह सकते हैं और उसको गलत बात भी नहीं कह सकते हैं। ये तो होना ही नहीं चाहिए। हथियार लेकर समझाने की बात नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि शिवराज पाटिल लातूर से कांग्रेस सांसद थे। हालांकि 2014 के बाद से भाजपा ने इस सीट पर कब्जा कर लिया। वह 1980 के बाद कई बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह साल 2008 में गृह मंत्री थे। तभी मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। बता दें कि नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी थी तब भी बवाल खाड़ा हुआ था।

पाटिल के बयान पर भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, गोपाल इटालिया और राजेंग्र पाल के बाद कांग्रेस के शिवराज पाटिल भी वोट बैंक की राजनीति केलिए हिंदुओं के प्रति घृणा दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था। कांग्रेस हिंदू को भगवा आतंकवाद के साथ जोड़ती है, राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करती है। उन्होंने कहा, जनेऊधारी राहुल गांधी भी हिंदुत्व को लेकर कह चुके हैं कि हिंदू संगठनों से कम खतरनाक तो लश्कर-ए-तैयबा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...