3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली वालों को नहीं मिली अभी मास्क से मुक्ति, विशेषज्ञों ने कहा-...

दिल्ली वालों को नहीं मिली अभी मास्क से मुक्ति, विशेषज्ञों ने कहा- भीड़ वाली जगहों पर बरतें सावधानी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार ने ऐलान किया कि पब्लिक प्लेस पर अब मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपए का जुर्माना नहीं लगेगा। इस ऐलान के बाद कई लोगों को लगा कि मास्क से राहत मिल गई। सरकार के इस फैसले के कुछ ही देर बाद विशेषज्ञों ने इससे असहमति जताई। दिल्ली के कई डॉक्टरों ने चेतावनी दिया है कि भले ही कोविड-19 के मामलों में कमी आ रही है लेकिन वायरस का नया स्वरूप देखा जा रहा है। ऐसे में डॉक्टरों ने ”अतिरिक्त सावधानी” बरतने की हिदायत दी है। डॉक्टरों का कहना है कि कोविड का नया स्वरूप बेहद संक्रामक है।

सिर्फ कोरोना से ही नहीं वायु प्रदूषण से भी बचाएगा मास्क
अपोलो अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सुरनजीत चटर्जी ने कहा, ”यह त्योहारी मौसम है और लोगों का घरों और कार्यस्थलों पर एक-दूसरे से अधिक मिलना-जुलना होगा। हालांकि, मास्क न पहनने पर जुर्माना हटा लिया गया है, फिर भी मैं यही कहूंगा कि लोग खुली और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क अवश्य पहनें।” उन्होंने कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता में गिरावट देखी जा रही है, ऐसे में मास्क पहनने से प्रदूषण संबंधी अन्य तरह के संक्रमण से बचाव होगा।

गर्भवती महिलाएं जरूर पहनें मास्क
फोर्टिस अस्पताल में फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा सरीन ने कहा, ”हमें सतर्क रहना होगा, क्योंकि वायरस के एक नए स्वरूप के सामने आने की सूचना मिल रही है। ऐसे समय में जुर्माना लगे या नहीं लगे, लोगों खासकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जारी रखना चाहिए।”

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this