7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeखेलPAK वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगा, लिखित में दे सकता हूं: आकाश

PAK वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगा, लिखित में दे सकता हूं: आकाश

Published on

नई दिल्ली,

अगले साल यानी 2023 में पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप होना है. इसी साल भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है. इन दोनों ही टूर्नामेंट को लेकर घमासान मचा हुआ है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने साफ शब्दों में कह दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी.

इस बयान से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भड़क गया और उसने कहा है कि यदि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं आएगी, तो वह वर्ल्ड कप के लिए भारत दौरे पर पाकिस्तानी टीम को नहीं भेजेंगे. पीसीबी ने कहा कि यदि एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर कराया, तो वह एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) से भी हट जाएगा.

आकाश चोपड़ा ने दिया करारा जवाब
पीसीबी के इसी बयान पर भारतीय टीम के पूर्व स्टार प्लेयर आकाश चोपड़ा ने सख्त लहजे में जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि लिखकर दे सकता हूं कि पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना ही पड़ेगा और एशिया कप भी न्यूट्रल वेन्यू पर होगा. आकाश चोपड़ा का मानना है कि पाकिस्तान को आईसीसी और एसीसी से मोटी रकम मिलती है. वह वर्ल्ड कप से हट नहीं सकता.

वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी पाकिस्तान टीम
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘भारत एसीसी से एक भी रुपया नहीं लेता है. एसीसी से सभी टीमों को जो भी फंड मिलता है, भारत वह लेता ही नहीं है. भारत अब तक एशियन क्रिकेट में बड़े भाई वाला रोल निभाते आ रहे हैं. कहा गया है कि हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे, तो मैं यह लिखित में दे सकता हूं कि भारत नहीं जाएगा पाकिस्तान दौरे पर. एशिया कप भी न्यूट्रल वेन्यू पर हो जाएगा, यह भी आप मुझसे लिखित में ले सकते हैं. पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप भी खेलने (भारत दौरे पर) आएगा, यह भी लिखित में ले सकते हैं.’

…तो आईसीसी से मिलने वाली मोटी रकम भूलनी पड़ेगी
उन्होंने कहा, ‘यह सारी चीजें पक्की हैं, क्योंकि भारत नहीं है, तो एशिया कप हो ही नहीं सकता. बंद कर दीजिए फिर इसे. वर्ल्ड कप के मुकाबले एशिया कप बहुत छोटा है. वर्ल्ड कप अगर आपने छोड़ा, तो आईसीसी से मिलने वाली मोटी रकम भूलनी पड़ेगी. इन बातों को मैं गंभीरता से नहीं लेता हूं. अगर 2023 का एशिया कप होगा, तो न्यूट्रल वेन्यू पर होगा, यह मानकर चलिए. अगले साल वाला वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही होगा और सभी देश खेलने आएंगे, यह भी मानकर चलिए.’

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...