9.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यदौसा में दिल दहला देने वाली घटना: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष,...

दौसा में दिल दहला देने वाली घटना: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 7 महीने की मासूम ने गंवाई जान

Published on

दौसा

राजस्थान के दौसा में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक मासूम बच्ची की जान चली गई। 7 महीने की गौरी नाम की बच्ची की मौत हो गई। घटना बांदीकुई थाना क्षेत्र के नंदेरा गांव की है। मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस झगड़े में मृत बच्ची की दादी कमली सैनी भी घायल हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

नंदेरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना
बांदीकुई थाना क्षेत्र के नंदेरा गांव में ये दिल दहला देने वाली घटना हुई है। आपसी विवाद में 7 महीने की मासूम की जान चली गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तब सामने आया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में 7 महीने की गौरी की मौत हुई थी। बताया जा रहा कि नंदेरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह दो पक्षों में कहासुनी हुई। उसके बाद आसपास के लोगों ने समझाइश करके मामला शांत करा दिया।

दादी की गोद से गिरी मासूम, तुरंत चली गई जान
मामला सुलझने के बाद दोनों ही पक्षों के लोग अपने काम धंधे पर चले गए। इसके बाद दोनों पक्षों की महिलाओं में अचानक ही एक बार फिर झगड़ा शुरू हो गया। इस झगड़े के दौरान 7 महीने की मासूम गौरी, जो अपनी दादी कमली सैनी की गोद में थी, धक्का-मुक्की में जमीन पर गिर गई। सीधे जमीन पर गिरने की वजह से उसकी तुरंत ही मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
दो पक्षों में विवाद और बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बच्ची के शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस झगड़े में बच्ची की दादी भी घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। अब बांदीकुई थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही इस बात की तहकीकात की जा रही कि झगड़े में बच्ची की मौत कैसे हुई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...