16.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालराहुल जानता था आत्महत्या करने वाली है वैशाली, छह घंटे पहले मिल...

राहुल जानता था आत्महत्या करने वाली है वैशाली, छह घंटे पहले मिल गया था सुसाइड नोट

Published on

इंदौर

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार राहुल नवलानी को पहले से ही पता था कि वह सुसाइड करने वाली है। इसीलिए वह रविवार रात को ही इंदौर से भाग गया था। पुलिस की पूछताछ में राहुल ने खुद यह खुलासा किया है। वैशाली ने पिछले रविवार को इंदौर के साईंबाग स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। अपने सुसाइड नोट में वैशाली ने राहुल और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। साथ ही, अपने लिए न्याय की भी मांग की थी।

चार दिन की रिमांड पर है राहुल
चार दिन तक फरार रहने के बाद बुधवार शाम को इंदौर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस पूछताछ में वैशाली की सुसाइड से संबंधित सबूतों को जुटाने की कोशिश कर रही है।

वैशाली ने दिशा को भेजा था सुसाइड नोट
राहुल ने पुलिस को बताया है कि सुसाइड करने से छह घंटे पहले ही वैशाली ने उसकी पत्नी दिशा को सुसाइड नोट भेजा था। राहुल को जब इसका पता चला तो उसने वैशाली की मां को फोन करके इस बारे में बताया। उसने वैशाली को भी समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। राहुल को जब सुसाइड का पता चला तो वह रात को ही घर छोड़कर चला गया।

राहुल ने डिलीट किए सबूत
पुलिस की पूछताछ में राहुल खुद को निर्दोष बता रहा है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट और दोनों मोबाइल से डाटा डिलीट कर दिया है। पुलिस डिलीट किए गए डाटा को रिकवर करने की कोशिश कर रही है। इसमें वह वैशाली के परिवार की भी मदद ले रही है।

आई पैड और मोबाइल में छिपे हैं राज
वैशाली के परिवार ने पुलिस को उसका आईपैड और मोबाइल दिया है। इसमें राहुल के खिलाफ कई सबूत मौजूद हैं। परिवार का कहना है कि राहुल, वैशाली को ब्लैकमेल करता था और धमकियां देता था। आईपैड और फोन में ये सारे मैसेज और रेकॉर्डिंग हैं।

मंगेतर भी अमेरिका से भेज रहे सबूत
वैशाली की इससे पहले दो बार सगाई हुई, लेकिन दोनों टूट गई थी। कुछ महीने पहले उसकी तीसरी बार सगाई हुई थी और दिसंबर में शादी होने वाली थी। उसका मौजूदा मंगेतर अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता है। वैशाली से संबंधित कुछ मैसेज मंगेतर के पास भी मौजूद हैं। उसने भी पुलिस को उन्हें भेजने का भरोसा दिलाया है।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...