14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedघर की छत पर लगाएं ये मशीन, मुफ्त मिलेगी बिजली...महिंद्रा बोले- बढ़िया...

घर की छत पर लगाएं ये मशीन, मुफ्त मिलेगी बिजली…महिंद्रा बोले- बढ़िया है!

Published on

नई दिल्ली,

आम तौर पर जब हम किसी विंड मिल या पवन चक्की को देखते हैं, तो हमें लंबे-लंबे टावर पर घूमते हुए तीन ब्लेड नजर आते हैं. पर टेक्नोलॉजी की मदद से ऐसे विंड टरबाइन बनाए जा सके हैं, जहां इन्हें मामूली-सी जगह में घर या ऑफिस की छत पर भी लगाया जा सकता है. इसका फायदा ये कि इससे आपको मुफ्त बिजली मिलेगी.

जी हां, ऐसे ही एक विंड टरबाइन का वीडियो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है. इसका नाम है Tulip Wind Turbine. इसकी खासियत ये है कि इसे बेहद कम जगह में कहीं पर भी इंस्टाल किया जा सकता है. इसके लिए ना तो लंबे टावर और ना ही बहुत ज्यादा जमीन की जरूरत पड़ती है.

कई रंगों में आता है Tulip Wind Turbine
इसके दो पंख में से अगर एक पर हवा टकराती है, तो ये उसके अंदर से होकर दूसरे पंख को भी घुमाने लगती है. ऐसे में बेहद कम कीमत और लागत में ये ग्रीन एनर्जी प्रोड्यूस कर सकती है. ये कम हवा में भी बिजली पैदा कर सकत है.इतना ही नहीं ये विंड टरबाइन कई कलर में आता है, यानी आपके होम डेकोर का हिस्सा भी ये बन सकता है. आप अपनी कलर थीम के हिसाब से इसका चुनाव कर सकते हैं.

आनंद महिंद्रा बोले-इंडिया के लिए बढ़िया
इस विंड टरबाइन का वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा-मैं अक्सर सोचता हूं कि पारंपरिक टरबाइन के लिए इतनी सारी जमीन और ऊंचाई पर उन्हें लगाना, आखिर कितना सस्टेनबल है? ऊर्जा पैदा करने के कई तरीकों का स्वागत करना चाहिए.उन्होंने कहा कि भारत के लिए ये ट्यूलिप टरबाइन एक आदर्श है. लागत में कम, जगह भी कम घेरे, साथ ही शहरी और ग्रामीण दोनों जगह के लिए उपयोगी है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...