9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यमां-बाप के झगड़े में बलि चढ़ा बेटा, पिता ने रायफल से गोली...

मां-बाप के झगड़े में बलि चढ़ा बेटा, पिता ने रायफल से गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Published on

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मां बाप के झगड़े में बेटा बलि चढ़ गया। पिता ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर बेटे की हत्या कर दी। दादा के सिर में रायफल की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है।

ये है पूरा मामला
मामला सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव घूंचा का है। सुनीता देवी पत्नी गोविंद सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर उसका अपने पति गोविंद सिंह गांव घूंचा थाना सादाबाद से झगड़ा हो गया। इस दौरान उसका बेटा (22 ) विशाल बीच-बचाव करने लगा।

आरोप है कि गोविंद ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से विशाल को गोली मार दी। जिससे वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा। इस बीच गोविंद के पिता राजाराम ने रायफल छुड़ाने की कोशिश की, तो गोविंद ने अपने पिता के सिर पर रायफल से प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। गोली चलने पर मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन घायल विशाल को उपचार के लिए गए। रास्ते में ही विशाल ने दम तोड़ दिया।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
मामले में थाना सादाबाद प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि म्रतक विशाल की मां सुनीता सिंह की तहरीर के आधार पर विशाल के पिता गोविंद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मोके से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...