8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यहिमाचल में PM मोदी के हिंदू धर्मस्थलों के दर्शन से BJP को...

हिमाचल में PM मोदी के हिंदू धर्मस्थलों के दर्शन से BJP को होगा फायदा?

Published on

शिमला

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अभी गुजरात में चुनाव की तारीखों की घोषणा होनी बाकी है। जबकि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। ये साल 2022 के संभवत: आखिरी चुनाव हैं और इसे 2024 का क्वार्टर फाइनल भी कहा जा रहा है। सभी दल तैयारियों में लगे हुए हैं। चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेता बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में उलझने के बावजूद चुनाव की तैयारियों में लगी रही। इसके आलवा इस बार के चुनाव में दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी भी अपनी ताकत झोंके हुए है। मालूम हो कि दोनों ही राज्यों में बीजेपी सत्ता पर काबिज हैं। इसी बीच सी वोटर ने दोनों राज्यों में ओपिनियन पोल किया है। दोनों राज्यों की सभी विधानसभा सीटों पर ये सर्वे किया गया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, 54 प्रतिशत लोगों ने माना की हिमाचल प्रदेश चुनाव में पीएम मोदी एक बड़ा फैक्टर होंगे। जबकि, 46 फीसदी लोगों का मानना था कि पीएम मोदी हिमाचल चुनाव में बड़ा फैक्टर नहीं होंगे।

इसके अलावा सर्वे के अनुसार, 54 फीसदी लोगों का मानना था कि मोदी के हिंदू धर्मस्थलों के दर्शन से बीजेपी को हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव में फायदा होगा। वहीं, 46 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे फायदा नहीं होगा। वहीं, 57 फीसदी लोगों का कहना था पीएम मोदी को टारगेट करने से विपक्षी दलों को उल्टा नुकसान हुआ है। जबकि, 43 फीसदी लोग ऐसे थे जिनका मानना था कि इससे विपक्षी दलों को फायदा होगा।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। 2017 में चुनाव के दौरान भाजपा 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को 21, सीपीआई (एम) को एक सीट मिली थी। दो निर्दलीय प्रत्याशी भी विधायक बने थे, जिन्होंने भाजपा सरकार को समर्थन दे दिया था। बाद में कुछ सदस्यों के निधन के बाद उपचुनाव भी हुए, जिसके बाद सियासी समीकरण में थोड़ा बदलाव हुआ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...