7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यशंकराचार्य समेत 25 लोगों को कोर्ट ने क्यों घोषित किया फरार? कुर्की...

शंकराचार्य समेत 25 लोगों को कोर्ट ने क्यों घोषित किया फरार? कुर्की के भी आदेश, जानिए क्या है मामला

Published on

वाराणसी

गंगा में प्रतिमा विसर्जन पर रोक को लेकर प्रतिकार यात्रा निकालने के दौरान पुलिस पर हमला, तोड़फोड़ और आगजनी मामले में हाजिर न होने पर अदालत ने सख्‍त रुख अपनाया है। विशेष न्‍यायाधीश (एमपी/एमएलए) सियाराम चौरसिया की अदालत ने आरोपित ज्‍योतिष पीठ के नए शंकराचार्य स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद सरस्‍वती, महंत संतोष दास और बालक दास समेत 25 लोगों को फरार घोषित करते हुए गैर जमानती वॉरंट जारी करने के साथ संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है।

साथ ही अदालत ने अपर पुलिस उपायुक्‍त काशी जोन को आदेश दिया है कि गिरफ्तारी वॉरंट व कुर्की की कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करें। मामला सात साल पुराना है। गंगा में गणेश प्रतिमाओं के गंगा में विसर्जन पर अड़े लोगों पर लाठीचार्ज के खिलाफ 5 अक्‍टूबर 2015 को स्‍वामी अवितुक्‍तेश्‍वरानंद की अगुआई में टाउनहाल से दशाश्‍वमेध तक प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान गोदौलिया चौराहे के पास मची भगदड़ के बीच उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला करने के साथ पुलिस बूथ व सरकारी जीप में आग लगा दी थी।

पथराव व पेट्रोल बम फेंके जाने के साथ ही पब्लिक की कई बाइक भी आग के हवाले की गई थी। उपद्रवियों के हमले में तत्‍कालीन एडीएम एमपी सिंह और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उपद्रवियों को ति‍तर‍-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ ही हवाई फायरिंग करनी पड़ी और पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। इस मामले में दशाश्‍वमेध थाने में स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद, सतुआ बाबा मठ के महंत सतुआ बाबा, पाताल पुरी मठ के महंत बालक दास, पूर्व विधायक अजय राय, मंडुआडीह थाने के हिस्‍ट्रीशीटर पंकज सिंह, अरुण पाठक, असित दास, अजय चौबे समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

अदालत में मुकदमे की सुनवाई शुरू होने पर पूर्व विधायक अजय राय तो हाजिर हो गए, जबकि शंकराचार्य व अन्‍य संतों समेत 25 आरोपित कई तारीखों के बाद भी हाजिर नहीं हुए। इन्‍हें अदालत ने फरार घोषित करते हुए गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...