7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यदीपों से दिव्य, भावों से भव्य अयोध्या... दीपोत्सव की इन तस्वीरों में...

दीपों से दिव्य, भावों से भव्य अयोध्या… दीपोत्सव की इन तस्वीरों में देखिए उत्सव का उत्कर्ष

Published on

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू के किनारे भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस समारोह में सीएम योगी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। भगवान राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करने के बाद पीएम मोदी ने दीप जलाकर दीपोत्सव का आगाज किया। इसके बाद सरयू किनारे जो भव्य नजारा दिखा, उसे देखकर हर किसी का दिल आनंद से झूम उठा। पीएम मोदी ने दीया जलाकर दीपोत्सव का आगाज किया। इसके बाद लाइटें बंद कर दी गईं और लाखों दीयों से जगमग घाट देखकर हर कोई अवाक रह गया।

अयोध्या के तट पर इस बार 15 लाख 76 हजार दीये जले। यह एक विश्व रेकॉर्ड है। आगाज के बाद सरयू का किनारा दीपों से जगमगा उठा। इसके बाद शानदार लेजर शो ने लोगों का मन मोह लिया। लेजर शो के जरिए संगीत से सजी राम कथा का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके बाद लता मंगेशकर के ‘ठुमक चलत रामचंद्र’ गीत प्रस्तुत कर स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दी गई।

रघुपति राघव राजाराम और गायक उदित नारायण की आवाज में मंगल भवन अमंगल हारी जैसे गीतों पर लोग झूमते रहे।लेजर शो के बाद सरयू घाट पर जमकर आतिशबाजी हुई। इसे देखकर लोग खुशी से झूम उठे। लेजर शो के जरिए राम कथा को पीएम नरेंद्र मोदी बड़े ध्यान से देखते रहे। उनके साथ मुस्कुराते हुए योगी आदित्यनाथ भी बैठे थे।

अयोध्या ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इस साल के दीपोत्सव में अयोध्या के सरयू तट पर 15 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। इसके साथ ही अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर इसका प्रमाणपत्र सौंपा गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...