2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली : सड़क के किनारे खड़ी कार में अचानक लगी आग, जिंदा...

दिल्ली : सड़क के किनारे खड़ी कार में अचानक लगी आग, जिंदा जल गया शख्स

Published on

नई दिल्ली,

उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक कार में आग लग गई, जिसमें बैठे एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एजेंसी के अनुसार, रविवार की सुबह दमकल अधिकारियों को करीब सात बजे एक कार में आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद आनन-फानन में दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. कार में आग लगने से उसमें सवार एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है.

हरियाणा के कुरुक्षेत्र की बताई जा रही है कार
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस कार में आग लगी, वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक व्यक्ति की है. मामले की जांच के लिए एक टीम हरियाणा भेजी गई है. उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे खड़ी एक कार में उस समय अचानक आग लग गई, जब वहां से एक टेंपो गुजरा. जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस इस घटना के पीछे की वजह तलाश कर रही है.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

More like this