2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीय'मुसलमानों ने हमारा घर घेर रखा है, जान से मारने की धमकी...

‘मुसलमानों ने हमारा घर घेर रखा है, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं’

Published on

नई दिल्ली

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का अपनी नानी के साथ एक समुदाय विशेष के लोगों पर मकान हड़पने के लिए परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाता दिख रहा है। हालांकि, पुलिस इस मामले में साम्प्रदायिक एंगल होने से इनकार कर रही है और इसे संपत्ति विवाद का मामला बता रही है।

पुलिस का कहना है कि उसने जब वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि परिवार में संपत्ति विवाद का मामला है। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए इसे साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। फिर भी पुलिस ने एहतियातन इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

वायरल वीडियो में लड़का अपनी नानी के साथ बैठा हुआ दिख रहा है। वह रोते हुए कह रहा है कि बृजपुरी में उसकी नानी के घर के आसपास एक समुदाय विशेष के लोग रहते हैं। वह उनका मकान हड़पने के लिए उन्हें परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि लड़के के साथ जो महिला है, उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।

पूर्व में उन्होंने सीनियर सिटीजन एक्ट के प्रावधानों के तहत अपने बेटों मनोज और भुवन को संपत्ति से बेदखल करने के लिए डीएम कार्यालय का दरवाजा खटखटाया था। इसी बीच मनोज और भुवन ने जाली दस्तावेज से एक शख्स को मकान बेचने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने भुवन को गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं, मनोज जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। उनके मकान में एक समुदाय विशेष का परिवार किराये पर रहता था। करीब एक सप्ताह पहले महिला की बेटी ने किरायेदार के घर में प्रवेश पर रोक लगा दी। किरायेदार ने पीसीआर को सूचना दी। जांच में सामने आया कि महिला मानसिक बीमारी से पीड़ित है। महिला की बेटी की उनकी संपत्ति पर नजर है। वह ना तो अपनी मां से किसी को मिलने देती है और ना इलाज कराने की अनुमति देती है। हालांकि, पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कराकर इलाज के लिए भेजा है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this