7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यसत्ता विरोधी लहर और वीरभद्र की विरासत... हिमाचल चुनाव में क्या कांग्रेस...

सत्ता विरोधी लहर और वीरभद्र की विरासत… हिमाचल चुनाव में क्या कांग्रेस को मिलेगा फायदा?

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टियां जोर आजमाइश कर रही हैं। इस बार का चुनाव बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। सत्ता विरोधी लहर का लाभ लेकर और महंगाई तथा बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाकर कांग्रेस पहाड़ी राज्य में सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है। राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उसके पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विरासत का लाभ भी मिलने की उम्मीद है। हालांकि,कांग्रेस का प्रदर्शन अंतर्कलह और हाल के समय में कुछ पुराने नेताओं के पार्टी छोड़ने की वजह से प्रभावित हो सकता है।

कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य और पूर्व मंत्री बी डी बाली के बेटे रघुबीर बाली सहित कुछ युवा नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन, 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस के कुछ नेताओं को टिकट नहीं दिया गया है

इस बार वीरभद्र सिंह की खलेगी कमी
इसके अलावा, वीरभद्र सिंह जैसे बड़े नेता की कमी कांग्रेस को इस बार खलेगी। भले ही पार्टी उनकी विरासत पर भरोसा कर रही है, क्योंकि उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।कांग्रेस ने राज्य में मतदाताओं को लुभाने के लिए कई वादे भी किए हैं। इनमें सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह देने के अलावा सरकारी नौकरियों का वादा भी शामिल है।आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीते कई दशकों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस को बारी-बारी से पांच-पांच साल के लिए सत्ता में रहने का मौका मिलता रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...