8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यपत्नी आत्महत्या कर रही थी...सामने पति वीडियो बनाता रहा, फिर ससुर को...

पत्नी आत्महत्या कर रही थी…सामने पति वीडियो बनाता रहा, फिर ससुर को कॉल करके बोला शोभिता मर गई

Published on

कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। विवाहिता पति के सामने पंखे से लटककर फांसी लगाने का प्रयास करती रही। पति सामने बैठकर उसका वीडियो बनाता रहा। इसके कुछ ही देर बाद पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र स्थित गुलमोहर विहार में रहने वाले संजीव गुप्ता प्राइवेट जॉब करते हैं। संजीव गुप्ता की शादी 4 साल पहले किदवई नगर ई ब्लॉक में रहने वाले राज किशोर गुप्ता की बेटी शोभिता से हुई थी। बीते कई महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को शोभिता ने ससुराल में फांसी लगाकरकर आत्महत्या कर ली। पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पति दिखाने लगा वीडियो
मृतका के पिता राज किशोर ने बताया कि दामाद संजीव की मंगलवार दोपहर कॉल आई कि शोभिता ने फांसी लगा ली है। जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो बेटी का बॉडी फर्श पर पड़ी थी। संजीव बेटी के पास बैठा था। हमने पूछा कि बेटी ने कैसे फांसी लगा ली। तुम क्या कर रहे थे, इस पर संजीव वीडियो दिखाने लगा कि शोभिता फांसी लगा रही थी। उस वक्त मैंने उसे बचा लिया था।

वीडियो देखकर लोग हैरान
विवाहिता का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर सभी लोग हैरान हैं। पत्नी पंखे के सहारे कुर्सी पर चढ़कर फांसी लगा रही है और पति उसे बचाने की बजाय वीडियो बना रहा है। वीडियो बनाने के दौरान संजीव शोभिता से कह रहा है कि तुम ऐसा ही करोगी, क्योंकि तुम्हारी सोच ऐसी है। वहीं, मृतका के पिता ने बताया कि बेटी को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। गोविंद नगर एसीपी विकास पांडेय का कहना है कि महिला ने सुसाइड किया था। मृतका के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...