8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यनीतीश जी आपके अधिकारी झूठ बोलते हैं! 11 दिन बाद सीएम ने...

नीतीश जी आपके अधिकारी झूठ बोलते हैं! 11 दिन बाद सीएम ने बताई आपबीती, प्रशासन ने छिपाई बात

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री को चोट लगी, लेकिन अधिकारियों ने बात छिपा ली। अब 11 दिन बाद नीतीश कुमार मीडिया के सामने आये और इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनके पेट और पैर में चोट लगी है। नीतीश कुमार की माने तो चोट इतनी ज्यादा है कि घटना के कई दिनों भी वो दर्द में हैं। घटना 15 अक्टूबर की है, जब नीतीश कुमार छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्टीमर जेपी सेतू पुल से टकरा गया था, जिससे उन्हें पेट में चोट लग गई थी। इस बात की जानकारी खुद आज सीएम नीतीश ने दी है। उन्होंने अपना कुर्ता उठाकर दिखाया है कि उनके पेट में चोट लगी है। नीतीश कुमार के पेट पर पट्टियां लगी हुई थी।

तो अधिकारियों ने क्यों बोला झूठ?
बुधवार को एक बार फिर नीतीश कुमार पटना छठ घाटों की जायजा लेने निकले थे। अपनी चोट के बारे में पत्रकारों को बताया और कहा कि पेट मे चोट के कारण वे गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि आगे की सीट पर बैठने पर उन्हें सीट बेल्ट लगाने में दिक्कत होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि घटना के 11 दिन हो चुके है और अब भी सीएम नीतीश कुमार परेशानी में हैं। आखिर इस खबर को छिपाने की जरूरत अधिकारियों को क्यों हुई? सवाल तो ये भी उठता है कि राज्य का मुख्यमंत्री चोटिल था, लेकिन जिला प्रशासन ने 11 दिन तक किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी। यही नहीं, घटना के दिन तो अधिकारियों ने कहा था कि मुख्यमंत्री को हल्की चोटें आईं है और वो ठीक हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि चोट छिपाने का कारण कोई लापरवाही रही या फिर मजबूरी?

15 अक्टूबर को नीतीश कुमार ने किया था घाटों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 अक्टूबर को पटना के विभिन्न छठ घाटों के निरीक्षण के लिए निकले थे। इसी दौरान जेपी सेतु पुल से उनका स्टीमर टकरा गया और उन्हें चोट लग गयी। जेपी सेतु से अचानक स्टीमर के टकराने से हड़कंप सा मच गया था, लेकिन उस दिन उन्हें चोट लग जाने की ज्यादा चर्चा नहीं हुई थी। अधिकारियों ने तो यहां तक कह दिया था कि मुख्यमंत्री को हल्की चोट आई है। फिल्हाल वे बिल्कुल ठीक हैं।

घटना के बाद डीपीआरओ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के स्टीमर से गंगा नदी के छठ घाटों का निरीक्षण के दौरान गांधी घाट के सामने बीच नदी में स्टीमर में तकनीकी खराबी आने से हल्का झटका लगा था, जिसके कारण स्टीमर रुक गया। उसके बाद साथ चल रहे दूसरे स्टीमर से निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई। हालांकि बुधवार को नीतीश कुमार ने खुद अपना कुर्ता उठाकर दिखाया कि उनके पेट में चोट लगी और अब भी वे तकलीफ में हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...