11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यपटरी से उतरी ट्रेन खौफनाक ढंग से स्टेशन तक पहुंची, मची अफरातफरी

पटरी से उतरी ट्रेन खौफनाक ढंग से स्टेशन तक पहुंची, मची अफरातफरी

Published on

नई दिल्ली,

बिहार के गया में कोडरमा और मानपुर रेलवे खंड के बीच गुरपा स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतर गए. ये हादसा आज सुबह 6.24 बजे बजे हुआ. अब इस हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के पास बहुत से लोग खड़े हैं, तभी तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी बेपटरी होकर प्लेटफॉर्म की तरफ मुड़ गई है.

वीडियो में पटरी से मालगाड़ी के उतरने का मंजर काफी भयावह दिख रहा है. हादसे के वक्त प्लेटफॉर्म पर अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई. मालगाड़ी होने के कारण इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. फिलहाल, दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित हो गया है, जिसके चलते 10 ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा है.

कोयले से लदी मालगाड़ी कोडरमा स्टेशन की ओर से आ रही थी और गया की ओर जा रही थी. इस दौरान गुरपा स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था. बता दें कि रेलवे की पटरी से ट्रेन या मालगाड़ी उतर जाने की ये पहली घटना नहीं हैं. इससे पहले 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चांदूर में भी रविवार देर रात एक मामलगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. हादसे के बाद मुंबई-नागपुर रूट बाधित हो गया था और रेलवे को कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा था.

यूपी में भी पटरी से उतरे थे मालगाड़ी के 29 डिब्बे
बता दें कि 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के रमवा रेलवे स्टेशन के पास माल गाड़ी के 29 डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन इसके चलते नई दिल्ली -कानपुर- प्रयागराज रेल रूट बाधित हो गया था. इसके चलते इस रूट पर चलने वाली कुल 30 ट्रेनें प्रभावित हुई थीं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...