4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयपूर्व बसपा MLA को दिल्‍ली में टैक्‍सी ड्राइवर ने पीटा, फाडे़ कपडे़,...

पूर्व बसपा MLA को दिल्‍ली में टैक्‍सी ड्राइवर ने पीटा, फाडे़ कपडे़, आरोपियों को खोज रही पुलिस

Published on

मुरादाबाद/नई दिल्‍ली

मुरादाबाद के पूर्व बसपा विधायक विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्‍हें दिल्‍ली में टैक्‍सी चालक ने अपने साथियों के साथ मारा-पीटा और उनके कपडे़ भी फाड़ दिए। पूर्व विधायक ने दिल्ली पुलिस ने टैक्सी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे विजय सिंह ने थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि 16 अक्टूबर की रात वह वाराणसी से फ्लाइट के जरिए पालम स्थित आइजीआइ एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर पहुंचे थे। यहां वीआइपी पार्किंग से जब वे बाहर निकले तो एक टैक्सी वाला उन्हें मिला। किराया तय होने के बाद पूर्व विधायक नोएडा के लिए टैक्सी से निकले। कुछ देर बाद में एयरपोर्ट से निकलने के बाद चालक ने विधायक से कहा कि वह दूसरी टैक्सी पर बैठ जाएं।

इतना ही नहीं चालक टैक्सी को तय रास्ता छोड़कर किसी दूसरे मार्ग पर ले जाने लगा। इस पर पूर्व विधायक ने एतराज जताया तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। पूर्व विधायक का आरोप है कि टैक्सी जब धौलाकुआं के पास दुर्गाबाई देशमुख मेट्रो स्टेशन के पास रुकी तो यहां दो शख्‍स पहले से ही टैक्‍सी का इंतजार कर रहे थे।

आरोप है कि यहां जब पूर्व विधायक टैक्सी से उतरकर बाहर जा रहे थे, तो टैक्सी चालक समेत तीनों ने उन्हें रोका। इसके बाद तीनों ने पूर्व विधायक की पिटाई की। पूर्व विधायक का आरोप है कि इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। फिलहाल, आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this